1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. US-Israel Attack Iran : दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

US-Israel Attack Iran : दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनल चौहान (Sonal Chauhan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Primeminister Narendr modi) से मदद की गुहार लगाई है। वह मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंस गई हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनल चौहान (Sonal Chauhan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Primeminister Narendr modi) से मदद की गुहार लगाई है। वह मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंस गई हैं।

पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल

दरअसल, ईरान में US और इजरायल के स्ट्राइक के बाद मिडिल ईस्ट में भी तनाव काफी बढ़ गया है। इसके चलते मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं। दुबई में भी हालात ठीक नहीं हैं।

दुबई में फंसीं सोनल चौहान

हाल ही में विष्णु मंचू ने दुबई में युद्ध के चलते बिगड़े हालात के बारे में बताया था। अब दुबई में फंसीं सोनल चौहान (Sonal Chauhan) ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है। फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से इंडिया लौट पाने में असमर्थ हैं।

पढ़ें :- 86 वर्ष की उम्र में हुआ ​अभिनेता का हुआ निधन, पूरे विश्व में फैली शौक की लहर, एक्टर अक्षय कुमार ने कहा मैं उनका शुक्रगुजार हूं

सोनल ने मांगी पीएम मोदी से मदद

सोनल चौहान (Sonal Chauhan) ने इंस्टागाम के जरिए पीएम मोदी को एक मैसेज भेजा है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, कि माननीय पीएम नरेंद्र मोदी जी, मैं अभी दुबई में चल रहे संकट के बीच फंसी हुई हूं। फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं और भारत लौटने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा है। मैं सुरक्षित घर वापस जाने में मदद के लिए सरकार से गाइडेंस और सपोर्ट चाहती हूं। मैं सुरक्षित वापसी के लिए सरकार से किसी भी मदद और गाइडेंस के लिए बहुत आभारी रहूंगी।

विष्णु मंचू का परिवार भी खौफ में

हालिया तनाव के बीच विष्णु मंचू भी अपने परिवार के पास दुबई गए और वहां से सोशल मीडिया पर मिसाइल का वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि दुबई में उनका घर धमाकों की आवाज से हिल गया और परिवार डरा हुआ है। उन्होंने शांति की प्रार्थना की।

क्या है मामला?

पढ़ें :- दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- पहला पार्ट पसंद आया

अमेरिका-इजरायल और ईरान के जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात बेकाबू हो गए हैं। इसका असर दुनियाभर की फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। मिडिल ईस्ट आने-जाने वाली फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं जिसमें दुबई भी शामिल है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...