1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. US Tariffs : ट्रंप की तख्ती और आधिकारिक दस्तावेज में टैरिफ की दरों में दिखा अंतर, जानें भारत पर जवाबी टैरिफ लगने का ताजा अपडेट

US Tariffs : ट्रंप की तख्ती और आधिकारिक दस्तावेज में टैरिफ की दरों में दिखा अंतर, जानें भारत पर जवाबी टैरिफ लगने का ताजा अपडेट

अमेरिका ने पहले 26 फीसदी, फिर 27 फीसदी और अब फिर 26 फीसदी टैरिफ लगाने का  किया ऐलान। ट्रंप प्रशासन (Trump Administration) ने भारत पर लगाए जाने वाले आयात शुल्क को 27 प्रतिशत से घटाकर फिर 26 प्रतिशत कर दिया है। इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस (White House) के एक दस्तावेज में की गई। ये शुल्क 9 अप्रैल से लागू होंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका ने पहले 26 फीसदी, फिर 27 फीसदी और अब फिर 26 फीसदी टैरिफ लगाने का  किया ऐलान। ट्रंप प्रशासन (Trump Administration) ने भारत पर लगाए जाने वाले आयात शुल्क को 27 प्रतिशत से घटाकर फिर 26 प्रतिशत कर दिया है। इसकी पुष्टि व्हाइट हाउस (White House) के एक दस्तावेज में की गई। ये शुल्क 9 अप्रैल से लागू होंगे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बुधवार को विभिन्न देशों के विरुद्ध पारस्परिक टैरिफ का एलान करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) ने एक चार्ट दिखाया था, जिसके अनुसार में भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाने का जिक्र था। यही चार्ट दिखाकर ट्रंप ने एलान किया था कि भारत, चीन, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ जैसे देशों को अब क्या टैरिफ देना होगा। चार्ट को दिखाकर ट्रंप ने बताया था कि भारत अमेरिका से आयात पर 52 प्रतिशत टैरिफ लगाता है, लेकिन अमेरिका भारत पर रियायत दर 26 फीसदी की दर से टैरिफ लगाएगा।

हालांकि, ट्रंप प्रशसन (Trump Administration) की ओर से जो आधिकारिक दस्तावेज जारी किए थे उसमें भारत पर 27 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कही गई थी। हालांकि ताजा अपडेट के अनुसार टैरिफ की दर को घटाकर 26 प्रतिशत कर दिया गया है। जानकारों के अनुसार टैरिफ में एक प्रतिशत के अंतर से कारोबार पर कोई विशेष फर्क नहीं पड़ेगा।

भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 18 फीसदी

2021-22 से 2023-24 तक अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा। भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी करीब 18 फीसदी, आयात में 6.22 फीसदी और द्विपक्षीय व्यापार में 10.73 फीसदी है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...