1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. वडोदरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: स्लीपर बस ट्रक से टकराई, 6 यात्रियों की मौत, 31 घायल

वडोदरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: स्लीपर बस ट्रक से टकराई, 6 यात्रियों की मौत, 31 घायल

गुजरात के वडोदरा-जरोद रोड पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोटंबी गांव के पास एक तेज रफ्तार लक्जरी..

By Harsh Gautam 
Updated Date

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा-जरोद रोड पर मंगलवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोटंबी गांव के पास एक तेज रफ्तार लक्जरी बस आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पढ़ें :- लखनऊ में लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, युवती की मौत, एक युवक गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा सुबह के समय हुआ, जब अधिकांश यात्री नींद में थे। अचानक हुए जोरदार धमाके के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 31 अन्य लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहत और बचाव में जुटीं टीमें

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सबसे पहले मदद के लिए मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दलों ने राहत कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए NDRF की टीम को भी बुलाया गया। जवानों ने काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

अस्पताल में चल रहा इलाज

पढ़ें :- बरेली में चाइनीज मांझे से गन्ना राज्यमंत्री के 15 वर्षीय भतीजे की गर्दन कटी, हालत गंभीर

सभी घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के सयाजी अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कई घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

हादसे की वजह तलाश रही पुलिस

जरोद पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि बस चालक ट्रक की दूरी का सही अनुमान नहीं लगा सका, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। वहीं हाईवे पर यातायात सामान्य करने के लिए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...