1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Valentine’s Day Special Cake: इस खूबसूरत दिन को और भी स्पेशल बनाएं अपने हाथों से अपने पार्टनर को खिलाएं घर का बना केक

Valentine’s Day Special Cake: इस खूबसूरत दिन को और भी स्पेशल बनाएं अपने हाथों से अपने पार्टनर को खिलाएं घर का बना केक

वैलेंटाइन के यानि प्यार के इस खूबसूरत दिन को आप और भी स्पेशल बना सकती हैं घर में अपने हाथ से केक बनाकर। मार्केट में वैलेंनटाइन डे पर कई तरह के स्पेशल केक की बहार होती है। लेकिन अगर आप अपने हाथों से केक बनाकर अपने पार्टनर से प्यार जताना चाहती है या इस दिन को और भी स्पेशल बनाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए चॉकलेट केक बनाने का तरीका बताने जा रहे है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

वैलेंटाइन के यानि प्यार के इस खूबसूरत दिन को आप और भी स्पेशल बना सकती हैं घर में अपने हाथ से केक बनाकर। मार्केट में वैलेंनटाइन डे पर कई तरह के स्पेशल केक की बहार होती है। लेकिन अगर आप अपने हाथों से केक बनाकर अपने पार्टनर से प्यार जताना चाहती है या इस दिन को और भी स्पेशल बनाना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए चॉकलेट केक बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते हैं केक बनाने का आसान सा तरीका।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

केक बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

मैदा – 1 कप
कोको पाउडर – 1/2 कप
बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – 1/4 छोटा चम्मच
चीनी – 1 कप
तेल – 1/2 कप
दूध – 1/2 कप
अंडे – 2
वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच

घर में बेहद आसान तरीके से ऐसे बनाएं केक

एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और नमक को छान लें। दूसरे बाउल में चीनी और तेल को अच्छी तरह मिलाएं। अब इस बाउल में दूध, अंडे और वनीला एसेंस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस बाउल में मैदे वाला बैटर धीरे-धीरे डालकर मिलाएं। बैटर को थिक होने तक फेंटें। इसके बाद बैटर को एक ग्रीस किए हुए केक पैन में डालें। 180 डिग्री सेल्सियस पर 30-35 मिनट तक केक को बेक करें। केक को ठंडा होने दें. अब आप इसे जैसे चाहें गार्निश करके परोस सकते हैं।

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...