1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. शुक्र कल से कर रहे हैं राशि परिवर्तन, खुशियों से भर देंगे इन राशि वालों का जीवन

शुक्र कल से कर रहे हैं राशि परिवर्तन, खुशियों से भर देंगे इन राशि वालों का जीवन

ऐश्वर्य का दाता शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर को भोर में 4 बजकर 9 मिनट पर अपनी राशि परिवर्तित करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, सिंह राशि ग्रहों के राजा सूर्य की राशि है। ऐसे में शुक्र ग्रह का इस राशि में गोचर करना कई राशियों के लिए नकारात्मक तो कई के लिए सकारात्मक होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। ऐश्वर्य का दाता शुक्र ग्रह 2 अक्टूबर को भोर में 4 बजकर 9 मिनट पर अपनी राशि परिवर्तित करने जा रहे हैं। इस दिन शुक्र सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, सिंह राशि ग्रहों के राजा सूर्य की राशि है। ऐसे में शुक्र ग्रह का इस राशि में गोचर करना कई राशियों के लिए नकारात्मक तो कई के लिए सकारात्मक होगा।

पढ़ें :- 18 अप्रैल 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों की कृपा से बढ़ेगी खूब सुख-समृद्धि, जानें अपनी राशि का हाल

पंचांग के मुताबिक 2 अक्टूबर को शुक्र सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। बताया जाता है कि कुंडली में शुक्र ग्रह की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते हैं। साथ ही धन, ऐश्वर्य, सुंदरता, दांपत्य सुख, पत्नी सुख के कारक माने जाते हैं। कुंडली में शुक्र अगर मजबूत स्थिति में हों तो जातक को सभी सुखों की प्राप्ति भी होती है। पति-पत्नी में मधुर संबंध रहते हैं। सुंदर संतान होती है।

तीन राशियों का बदलेगा भाग्य

आचार्य रत्नाकर तिवारी ने बताया कि एक निश्चित समय अंतराल के बाद एक ग्रह दूसरी राशि में प्रवेश करता है। 2 अक्टूबर को शुक्र ग्रह सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन तीन राशि ऐसी हैं, जिनकी किस्मत शुक्र ग्रह चमकाएंगे। इसमें वृषभ, सिंह और तुला राशि मुख्य रूप से शामिल है ।

वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र ही हैं। ऐसे में शुक्र के राशि परिवर्तन से इस राशि के जातकों को काफी फायदा मिलने वाला है। सफलता के नए अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। घर में आनंद का महौल रहेगा। घर में यदि कोई परिवर्तन कराना चाहते हैं तो यह अत्यंत शुभ समय है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

पढ़ें :- 28 मार्च 2024 का राशिफल : भगवान विष्णु की इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

सिंह राशि: इस राशि के जातक के लिए शुक्र के राशि परिवर्तन को काफी लाभकारी माना जा रहा है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। व्यक्तित्व में विकास होगा। रुका कार्य पूरा होगा। व्यापारियों में मन मुताबिक मुनाफा होगा, आय में वृद्धि के योग बनेंगे। हालांकि, खानपान और वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं नुकसान हो सकता है।

तुला राशि: इस राशि के जातक के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ रहने वाला है। लाभ के रास्ते बनेंगे। धन लाभ भी होगा। यदि प्रेम संबंध में हैं तो सफलता मिलेगी। बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे। करियर के लिए निर्णय ले सकते हैं। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन का लाभ होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...