1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Vice Presidential Election-2025 : उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को होगा, अधिसूचना जारी

Vice Presidential Election-2025 : उपराष्ट्रपति पद का चुनाव 9 सितंबर को होगा, अधिसूचना जारी

चुनाव आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार को कहा कि भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा। बता दें कि जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के कारण भारत के उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था और यह चुनाव कराना आवश्यक हो गया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने शुक्रवार को कहा कि भारत के अगले उपराष्ट्रपति का चुनाव 9 सितंबर को होगा। बता दें कि जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के कारण भारत के उपराष्ट्रपति का पद खाली हो गया था और यह चुनाव कराना आवश्यक हो गया। धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया था। उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए राज्यसभा के 233 सांसद, 12 राज्यसभा के नामित सांसद और 543 लोकसभा के सांसद मतदान करेंगे।

पढ़ें :- कांग्रेस ने अखिलेश को सौंपी 200 सीटों की लिस्ट! पिछले दो इलेक्शन में हुआ था बुरा हाल

चुनाव आयोग (Election Commission)  की ओर से इलेक्शन की डेट जारी कर दी गई है। आयोग का कहना है कि 21 अगस्त तक नामांकन स्वीकार किए जाएंगे और उसके बाद 9 सितंबर को चुनाव होगा। उसी दिन शाम तक वोटों की गिनती के बाद नतीजे का ऐलान होगा। चुनाव आयोग की ओर से इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत 7 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद 21 अगस्त तक नामांकन दाखिल करने की डेट रहेगी। 22 अगस्त को नामांकन पत्र जांचे जाएंगे और 25 तारीख तक उन्हें वापस लिया जा सकेगा।

यदि एक से ज्यादा उम्मीदवारों का नामांकन हुआ तो फिर चुनाव कराना पड़ेगा और ऐसी स्थिति में 9 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। 9 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। उसी दिन काउंटिंग होगी और शाम तक रिजल्ट आ जाएगा। जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar)  ने 21 जुलाई की शाम को अचानक ही पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इसकी जानकारी भी खुद ही एक्स अकाउंट पर लेटर शेयर करके दी थी। इससे पहले वह राष्ट्रपति भवन गए और प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप आए थे।

बता दें कि जगदीप धनखड़ के इस्तीफे को लेकर अब तक कयासों का दौर जारी है। भले ही उन्होंने अपने इस्तीफे में बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला दिया था, लेकिन विपक्ष की ओर से लगातार कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर उन्होंने अचानक पद क्यों छोड़ा है। सरकार के साथ उनके रिश्ते बिगड़ने को लेकर भी तमाम अपुष्ट दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन सरकार या फिर जगदीप धनखड़(Jagdeep Dhankhar)  की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ कहा नहीं गया है। गौरतलब है कि जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar)  ने किसानों के मुद्दे पर तीखी राय जाहिर की थी। इसके अलावा बीते कुछ महीनों में विपक्ष के साथ उनके रिश्ते ज्यादा गहराने की भी चर्चाएं चलती रही हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I Live : आज दूसरे टी20 में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...