1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO-अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा, बोले- भाजपा वाले सपा विधायक पूजा पाल को मार देंगे और हम लोगों को भेजा जाएगा जेल

VIDEO-अखिलेश यादव का सनसनीखेज दावा, बोले- भाजपा वाले सपा विधायक पूजा पाल को मार देंगे और हम लोगों को भेजा जाएगा जेल

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर गंभीर व सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा विधायक पूजा पाल (SP MLA Pooja Pal) की जान को खतरा है, लेकिन इसके पीछे भाजपा का हाथ हो सकता है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर गंभीर व सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सपा विधायक पूजा पाल (SP MLA Pooja Pal) की जान को खतरा है, लेकिन इसके पीछे भाजपा का हाथ हो सकता है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा की भाजपा वाले पूजा पाल को मार देंगे और जेल हम लोगों को भेजा जाएगा। इसलिए जरूरी है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार पर भरोसा नहीं किया जा सकता। मुझे यह समझ नहीं आता कि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री से मिल रहा हो और उसे जान का खतरा महसूस हो। यह बेहद गंभीर मामला है।

पढ़ें :- गंगा की तेज धारा में बहे 220 केवी लाइन के दो टावर, मेरठ-नहटौर ट्रांसमिशन लाइन बाधित, करोड़ों का नुकसान

हालांकि यह बात नहीं बोलनी चाहिए , लेकिन अगर कोई ऐसी कोई बात है कि किसी के मन में कि किसी से खतरा है। तो इसकी जांच हो। आखिरकार कौन ऐसे लोग हैं? कौन ऐसे संगठन के लोग है? जो किसी की जान ले सकते हैं। पूजा पाल के आरोपों पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा, कि एक बात समझ में नहीं आती कि कोई मुख्यमंत्री से मिले और उसे जान का खतरा दूसरे दल के नेता से हो। ये बात मैं समझ नहीं पा रहा हूं। शायद वो मीडिया, वो वाला मीडिया मुझे समझा पाए। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि जब वो मेरे साथ थीं तो जान का खतरा नहीं था। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि मैं उत्तर प्रदेश की सरकार पर भरोसा नहीं कर सकता। इसलिए हमने दिल्ली की सरकार को पत्र लिखा है। गृह मंत्री को पत्र लिखा है। हमे यहां से न्याय की उम्मीद नहीं है। शायद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) न्याय दिलवा सके।

पढ़ें :- मेटा की सफाई से संतुष्ट नहीं केंद्र सरकार, पीएम मोदी के वीडियो मामले में शीर्ष अधिकारियों को किया तलब

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) की तारीफ किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल (MLA Pooja Pal)ने बीते दिनों एक बयान से सनसनी फैला दी थी। पूजा पाल ने एक पत्र में अपनी जान को खतरा बताते हुए लिखा था कि अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके लिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जिम्मेदार होंगे। पूजा पाल के इस आरोप पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बयान सामने आया है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में पूजा पाल के आरोपों का जवाब दिया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने अमित शाह को लिखा पत्र

मालूम हो कि पूजा पाल के आरोपों पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल (State President Shyam Lal Pal) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah)  को चिट्ठी लिखकर जांच की मांग की है। अमित शाह (Amit Shah) को लिखे पत्र में सपा ने पूजा पाल की चिट्ठी पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि षड्यंत्र के तहत पूजा पाल को मोहरा बनाकर सपा का दुष्प्रचार किया जा रहा है।अखिलेश ने यह भी कहा कि सपा नए विधेयक की JPC के विरोध में है। वोट चोरी के मुद्दे को भटकाने के लिए ये विधेयक लाया जा रहा है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जेपीसी में जायेंगे या नहीं।

पढ़ें :- अब पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने पुलिसिंग मॉडल पर उठाए सवाल, कहा- 'यह ब्रिटिश दौर की व्यवस्था'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...