1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO : बांग्लादेशी वायुसेना का एफ-7 लड़ाकू विमान स्कूल पर गिरा, एक की मौत

VIDEO : बांग्लादेशी वायुसेना का एफ-7 लड़ाकू विमान स्कूल पर गिरा, एक की मौत

Bangladesh Fighter Jet Crash: बांग्लादेशी वायुसेना का एक एफ-7 लड़ाकू (Bangladesh Air Force's F-7 fighter plane crashes) विमान सोमवार को कॉलेज परिसर में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त माइलस्टोन कॉलेज में बच्चे मौजूद थे।

By santosh singh 
Updated Date

Bangladesh Fighter Jet Crash: बांग्लादेशी वायुसेना का एक एफ-7 लड़ाकू (Bangladesh Air Force’s F-7 fighter plane crashes) विमान सोमवार को कॉलेज परिसर में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के वक्त माइलस्टोन कॉलेज में बच्चे मौजूद थे। जिससे स्कूल और आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें स्कूली छात्र अपनी जान के लिए इधर-उधर दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- दिल्ली: पेन-कॉपी खरीदने गई 10 साल की बच्ची के हाथ-पैर बांध, 56 वर्षीय हैवान ने किया दुष्कर्म, आरोपी ​गिरफ्तार

बांग्लादेश वायु सेना का प्रशिक्षण विमान F 7 BGI ढाका के उत्तरा इलाके में एक स्कूल से टकरा गया। दुर्घटनास्थल पर एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियां मौजूद हैं, बचाव अभियान जारी है। हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि की,लेकिन दुर्घटना के कारणों या हताहतों के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एफ-7 एक चाइनीज विमान है।

पढ़ें :- बिहार से शुरु हुआ SIR अब जब दिल्ली में दस्तक दे चुका है, तब सत्ताधीशों को पता चला कि कांग्रेस पहले दिन से इसे खामियों से भरा क्यों कह रही थी: खरगे

वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही बांग्लादेश सेना के जवान और फायर सर्विस व सिविल डिफेंस की आठ यूनिट घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर 1:18 बजे माइलस्टोन कॉलेज के पास विमान दुर्घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तीन यूनिटों घटनास्थल पर काम कर रही हैं, जबकि दो अन्य ईकाइयां सड़क पर तैयार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...