1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. VIDEO : पंचकूला में इंडियन एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश , हादसे में पायलट बाल-बाल बचे

VIDEO : पंचकूला में इंडियन एयरफोर्स का जगुआर फाइटर जेट क्रैश , हादसे में पायलट बाल-बाल बचे

हरियाणा के पंचकूला में इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) का जगुआर फाइटर जेट क्रैश ( Jaguar fighter jet crashes) हो गया है। इस हादसे में पायलट बाल-बाल बच गए है। एयर फोर्स (Air Force) के बयान के मुताबिक, फाइटर जेट ने ट्रेनिंग के लिए अंबाला एयरबेस (Ambala Airbase) से उड़ान भरी थी।

By santosh singh 
Updated Date

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला में इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force) का जगुआर फाइटर जेट क्रैश ( Jaguar fighter jet crashes) हो गया है। इस हादसे में पायलट बाल-बाल बच गए है। एयर फोर्स (Air Force) के बयान के मुताबिक, फाइटर जेट ने ट्रेनिंग के लिए अंबाला एयरबेस (Ambala Airbase) से उड़ान भरी थी। पंचकूला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के बालदवाला गांव के नजदीक फाइटर जेट गिरा। घटना के बाद गांव के आसपास डर का माहौल बन गया। फाइटर जेट (Fighter Jet) का पायलट पैराशूट के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतरने में कामयाब हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

एयरफोर्स ने बयान में क्या कहा?

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इंडियन एयरफोर्स (Indian Air Force)  ने एक बयान में कहा कि सिस्टम में गड़बडी की वजह से फाइटर जेट (Fighter Jet) क्रैश हो गया है। पायलट ने एयरक्राफ्ट से सुरक्षित बाहर निकलने से पहले उसे जमीन पर किसी भी आवास से दूर ले गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...