1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: अब योगी सरकार बदल सकती है मुजफ्फरनगर का नाम, BJP एमएलसी ने उठाई मांग

Video: अब योगी सरकार बदल सकती है मुजफ्फरनगर का नाम, BJP एमएलसी ने उठाई मांग

बीजेपी एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को विधान परिषद में मुजफ्फरनगर का नाम बदल कर लक्ष्मीनगर रखने की मांग (Demand to change the name of Muzaffarnagar to Laxminagar) की। बीजेपी एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि यह मुद्दा जनभावना से जुड़ा हुआ है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ। बीजेपी एमएलसी मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को विधान परिषद में मुजफ्फरनगर का नाम बदल कर लक्ष्मीनगर रखने की मांग (Demand to change the name of Muzaffarnagar to Laxminagar) की। बीजेपी एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि यह मुद्दा जनभावना से जुड़ा हुआ है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। मुजफ्फरनगर को अब लक्ष्मीनगर नाम दिया जाना चाहिए। ताकि इस ऐतिहासिक जिले को एक नई पहचान मिल सके।

पढ़ें :- पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर चल रहा था अमेरिकी नागरिकों को ठगने का खेल, लखनऊ में 4 महिला समेत 16 आरोपी पकड़े गए

एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि अगर मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) का नाम बदलकर ‘लक्ष्मीनगर’ (Laxminagar) रखा जाता है, तो इससे न केवल इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी, बल्कि यह आस्था, कृषि, व्यापार और आर्थिक समृद्धि के प्रतीक के रूप में भी उभरेगा।

पढ़ें :- नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस कैंडिडेट मिलन प्रधान तीन अक्टूबर तक भेजे गए जेल, अब वे नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) कोई साधारण भूमि नहीं है, महाभारत काल से जुड़ें हुए इसी जनपद के शुक्रताल में राजा परीक्षित ने ऋषि शुकदेव से भागवत पुराण का ज्ञान प्राप्त किया था। क्या यह उचित है कि यह पवित्र स्थान, एक मुगल शासक मुजफ्फर अली के नाम से जाना जाएं। यह क्षेत्र कृषि, व्यापार और आर्थिक सम्पन्नता के साथ गुड़ की मिठास का भी केंद्र है, लक्ष्मीनगर नाम क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का प्रतीक बनेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...