Raebareli Viral video : यूपी के रायबरेली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। जिसमें एक बड़ा मंगल पर हनुमान मंदिर पर भंडारे में पहुंचे एक मानसिक विक्षिप्त युवक को पुजारी ने लात मारी। फिर उसने शख्स को कॉलर से घसीटते हुए रोड किनारे फेंक दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना नगर कोतवाली अंतर्गत जहानाबाद चौकी क्षेत्र में स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में मंगलवार को ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां सुबह से भंडारे के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण लाइन लगाकर भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा था। इस बीच, रात करीब 9:30 बजे एक मानसिक विक्षिप्त शख्स मंदिर पहुंचा। वह बार-बार मंदिर के भीतर घुसने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मंदिर के सेवादार उसे गेट पर ही रोक दे रहे थे। इस दौरान शोर सुनकर मंदिर के पुजारी और अध्यक्ष भीम शंकर द्विवेदी मंदिर के गेट पर पहुंचे।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुजारी मंदिर की सीढ़ियों पर खड़े मानसिक विक्षिप्त के छाती पर जोरदार लात मारता है। जिसके बाद सीढ़ियों पर खड़ा शख्स कुछ दूर जा गिरता है और वह जमीन पर गिरते ही बेहोश हो जाता है। जिसके बाद पुजारी उसे कॉलर से घसीटते हुए रोड किनारे फेंक देता है। इस घटना के बाद पुजारी ने सफाई देते हुए कहा कि युवक भगवान के लिए अपमानजनक बातें कह रहा था और महिलाओं से छेड़खानी कर रहा था। नगर कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
भंडारे में प्रसाद लेने पर मंदबुद्धि को दी तालिबानी सजा’
रायबरेली में भंडारे में प्रसाद लेने पहुंचे मंदबुद्धि व्यक्ति को मंदिर के पुजारी द्वारा तालिबानी सजा देने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में मंदिर का पुजारी एक व्यक्ति को लात मारकर घसीटकर ले जाते दिख रहा है. घटना का वीडियो… pic.twitter.com/4JEV5fM2Jx
पढ़ें :- Hospital Medicine Scam : 74 रुपये MRP का इंजेक्शन बिकता है 4980 रुपये, FSDA की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, जनता से हो रही लूट पर सरकार कब कसेगी शिकंजा?
— Raju Sharma journalist (@RajuSharmajour1) June 24, 2026