1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-10वीं की परीक्षा में बेटा हुआ फेल, माता-पिता ने मनोबल बढ़ाने के लिए केक काटकर मनाया जश्न

Video-10वीं की परीक्षा में बेटा हुआ फेल, माता-पिता ने मनोबल बढ़ाने के लिए केक काटकर मनाया जश्न

देश में इस समय बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट एक के बाद एक से जारी हो रहे हैं। इन नतीजों में कोई टॉपर बन रहा है। तो कोई फेल हो रहा है। टॉपर या फिर परीक्षा में पास होने का जश्न मनाना तो आम बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें माता-पिता 10वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हुए बच्चे का मनोबल बढ़ाने के लिए फेल होने पर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

बागलकोट। देश में इस समय बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट एक के बाद एक से जारी हो रहे हैं। इन नतीजों में कोई टॉपर बन रहा है। तो कोई फेल हो रहा है। टॉपर या फिर परीक्षा में पास होने का जश्न मनाना तो आम बात है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें माता-पिता 10वीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हुए बच्चे का मनोबल बढ़ाने के लिए फेल होने पर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बता दें कि कर्नाटक के बागलकोट में बसवेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल (Basaveshwar English Medium School) के छात्र अभिषेक चोलाचगुड्डा (Student Abhishek Cholachagudda) ने अपनी 10वीं की बोर्ड परीक्षा (10th Board Exam) में 600 में से केवल 200 अंक (लगभग 32%) प्राप्त किए हैं। वह अपनी बोर्ड परीक्षा में सभी छह विषयों में फेल हो गया। उसके दोस्तों ने फेल होने पर उसका मजाक उड़ाया लेकिन, अभिषेक के माता-पिता उसके साथ खड़े रहे। उसे डांटने या शर्मिंदा करने के बजाय, उन्होंने केक काटा और उसका मनोबल बढ़ाने के लिए एक छोटा सा जश्न मनाया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...