1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-सेना ने आतंकी आमिर को सरेंडर की दी थी मोहलत, वीडियो कॉल पर मां की गुहार किया अनसुनी तो बहादुर जवानों ने पहुंचाया जहन्नुम

Video-सेना ने आतंकी आमिर को सरेंडर की दी थी मोहलत, वीडियो कॉल पर मां की गुहार किया अनसुनी तो बहादुर जवानों ने पहुंचाया जहन्नुम

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर (JeM Terrorist Encounter) कर दिया है। यह मुठभेड़ अवंतीपोरा के त्राल में हुई, जहां अब भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है और इलाके की घेराबंदी कर छिपे हुए आतंकियों की तलाश की जा रही है।

By santosh singh 
Updated Date

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर (JeM Terrorist Encounter) कर दिया है। यह मुठभेड़ अवंतीपोरा के त्राल में हुई, जहां अब भी सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है और इलाके की घेराबंदी कर छिपे हुए आतंकियों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें :- 'सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं...' मोहम्मद शमी ने भावुक पोस्ट के साथ टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

इस एनकाउंटर (Tral Encounter) के दौरान एक भावुक कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें मारा गया आतंकी आमिर वानी (Aamir Wani Video Call) अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात करता दिख रहा है। आमिर की मां उसे बार-बार “सरेंडर कर दो बेटा…” कहती हैं, लेकिन आमिर ने मां की एक न सुनी और हथियार उठाकर सेना पर फायरिंग कर दी।

यह वीडियो एनकाउंटर शुरू होने से ठीक पहले का बताया जा रहा है।

मां की ममता बनाम बंदूक की जिद

वीडियो में आमिर AK-47 के साथ नजर आता है और जिस घर में वह छिपा था, वहीं से वह वीडियो कॉल करता है। उसकी मां उसे लोकल भाषा में समझाती हैं – “बेटा, सरेंडर कर दो, वापस आ जाओ…”,लेकिन आमिर का जवाब होता है – “फौज को आगे आने दो, फिर देखता हूं।”

पढ़ें :- गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर जोरदार धमाका, एक घायल, जांच जुटी फॉरेंसिक टीम

सेना ने दी थी सरेंडर की मोहलत, लेकिन…

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबल चाहते थे कि आमिर और उसके साथ मौजूद आतंकी खुद को सरेंडर कर दें। यहां तक कि आमिर से उसकी मां, बहन और दूसरे मारे गए आतंकी आसिफ की बहन ने भी बात की थी। आसिफ वही आतंकी है, जिसका घर पहले IED से उड़ाया गया था। जब परिवार की भावनाओं से भी आमिर का मन नहीं बदला, तो आखिरकार सुरक्षाबलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें आमिर और उसके दो साथी (आतंकी) मारे गए।

सेना ने दी थी सरेंडर की मोहलत, लेकिन…

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबल चाहते थे कि आमिर और उसके साथ मौजूद आतंकी खुद को सरेंडर कर दें। यहां तक कि आमिर से उसकी मां, बहन और दूसरे मारे गए आतंकी आसिफ की बहन ने भी बात की थी। आसिफ वही आतंकी है, जिसका घर पहले IED से उड़ाया गया था।

जब परिवार की भावनाओं से भी आमिर का मन नहीं बदला, तो आखिरकार सुरक्षाबलों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी, जिसमें आमिर और उसके दो साथी (आतंकी) मारे गए।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर में धनतेरस पर सड़के हुईं जाम, खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे लोग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...