उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा बयान दे डाला जो कांग्रेस पार्टी के लिए सुनहरा मौका बन गया। सीएम योगी के बयान को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पार्टी उनको घेरते हुए बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट यूपी विधानसभा का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जब सीएम योगी खुद मान रहे हैं कि गांव के स्कूलों में संसाधन नहीं हैं।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को यूपी की सीएम योगी आदित्यनाथ ने ऐसा बयान दे डाला जो कांग्रेस पार्टी के लिए सुनहरा मौका बन गया। सीएम योगी के बयान को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पार्टी उनको घेरते हुए बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट यूपी विधानसभा का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जब सीएम योगी खुद मान रहे हैं कि गांव के स्कूलों में संसाधन नहीं हैं।
'गांव के स्कूलों में संसाधन नहीं हैं।'
– ये बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कही है।
वो विधानसभा में खड़े होकर खुद ये मान रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के हालात बहुत खराब हैं। वहां संसाधन नहीं हैं।
यही वजह है कि लोग अपने बच्चों को… pic.twitter.com/nJGyAmxBhs
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
— Congress (@INCIndia) February 18, 2025
कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि ये बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कही है। वो विधानसभा में खड़े होकर खुद ये मान रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के हालात बहुत खराब हैं। वहां संसाधन नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने को मजबूर हैं, क्योंकि सरकारी स्कूलों में न शिक्षक हैं, न संसाधन है और न पढ़ने का बेहतर माहौल।
कांग्रेस पार्टी ने लिखा कि ये BJP की डबल इंजन सरकार का रिपोर्ट कार्ड है, जिसे CM योगी विधानसभा में खड़े होकर पेश कर रहे हैं। अनजाने में सामने आया। यह वो स्याह सच है, जो BJP सरकार के नाकारेपन को उजागर करता है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि CM योगी से बस इतना कहना है कि जब आपने सच कबूल ही लिया है, तो गांवों में स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए काम कीजिए। कब तक खोखले प्रचार के दम पर सरकार चलाएंगे।