1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Vinod Kambli के दिमाग में जमे है खून के थक्के, आइए जानते हैं क्या होते हैं इसे शुरुआती लक्षण

Vinod Kambli के दिमाग में जमे है खून के थक्के, आइए जानते हैं क्या होते हैं इसे शुरुआती लक्षण

इंडियन टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के ठाणे के हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार विनोद कांबली के ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जम गए हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

इंडियन टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबियत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। महाराष्ट्र के ठाणे के हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार विनोद कांबली के ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जम गए हैं।

पढ़ें :- ‘अब INDIA Alliance के हर एक सवाल का मोदी सरकार को देना होगा जवाब’ मल्लिकार्जुन खरगे के बयान से चढ़ा सियासी पारा

विनोद कांबली ब्रेन क्लॉट्स की समस्या से जूझ रहे हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ब्रेन क्लॉट्स की वजह से शरीर में दिखाई कुछ लक्षणों के बारे में बताने जा रहे है। ब्रेन क्लॉट्स होने पर दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है। इसके अलावा अगर शरीर सुन्न पड़ जाता है तो यह भी खतरे का संकेत हो सकता है। साथ ही अचानक से सिर में तेज दर्द होने लगता हो यह इस बीमारी का संकेत हो सकता है।

जब किसी के दिमाग में खून के थक्के जमने लगते हैं, तब उसे अक्सर चक्कर आने लगते हैं। इसके अलावा बार-बार भ्रम होना भी ब्रेन क्लॉट्स की समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। वहीं, अगर आपको अपने शरीर का संतुलन बनाए रखने में दिक्कत महसूस हो रही है तो सावधान हो जाइए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जमने की वजह से मरीज को आंखो से संबंधित दिक्कतें होने लगती है।

बोलने में दिक्कत महसूस होना भी इस समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो बिना देरी किए किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आपकी जान पर भी भारी पड़ सकता है।

पढ़ें :- जंतर-मंतर के बाद अब रांची में भर्ती परीक्षा विवाद में छात्रों के समर्थन में उतरी कॉकरोच जनता पार्टी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...