1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. मणिपुर में फिर हिंसा, नागा संगठनों का 48 घंटे का अल्टीमेटम, मृतक का सिर लौटाने की मांग

मणिपुर में फिर हिंसा, नागा संगठनों का 48 घंटे का अल्टीमेटम, मृतक का सिर लौटाने की मांग

भारत के पूर्वोत्तर (North-East) स्थित राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा और तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। यहां के पहाड़ी जिलों में हालियां गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 9 लोगों की मौत की खबर है। इसी बीच, कांगपोकपी जिले में कथित उग्रवादी हमले में मारे गए 52 वर्षीय अजिनबोउ आर का सिर वापस लाने की मांग को लेकर एक नागा नागरिक संगठन ने 48 घंटे का चेतावनी दिया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर (North-East) स्थित राज्य मणिपुर में एक बार फिर हिंसा और तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। यहां के पहाड़ी जिलों में हालियां गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम 9 लोगों की मौत की खबर है। इसी बीच, कांगपोकपी जिले में कथित उग्रवादी हमले में मारे गए 52 वर्षीय अजिनबोउ आर का सिर वापस लाने की मांग को लेकर एक नागा नागरिक संगठन ने 48 घंटे का चेतावनी दिया है।

पढ़ें :- जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाने पर बवाल, CJP ने उठाए सवाल, अभिजीत दीपके बोले कल लोकतंत्र रद्द कर देंगे?

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्टों के अनुसार, बीते 10 अक्टूबर को कांगपोकपी जिले के मकुई अशांग गांव में संदिग्ध हथियारबंद समूह ने हमला किया जिसमें अजिनबोउ आर की मौत हो गई थी। बीते रविवार रात उनके सिर के बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए इंफाल स्थित जवाहरलाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लाया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें कथित तौर पर मृतक का सिर हथियारबंद लोगों के बीच दिखाई देने का दावा किया गया। हालांकि, अभी वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि बेहद जरूरी है।

नागा संगठन ने क्या मांग रखी?

‘जॉइंट ट्राइब्स काउंसिल’ मणिपुर (JTC) ने मृतक का सिर बरामद कर परिवार को सौंपने के लिए 48 घंटे की समय-सीमा दी है। संगठन का कहना है कि जब तक सिर वापस नहीं मिलता, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं होने दिया जाएगा, ताकि परिवार सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर सके। साथ ही इस संगठन ने केंद्र और राज्य सरकार से इस गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग भी की है।

पढ़ें :- 'पटाखों का धर्म से क्या संबंध?' दिल्ली-NCR में बैन पर सर्वोच्च न्यायालय की महत्वपूर्ण टिप्पणी

तीन जिलों में तनाव, नौ लोगों की मौत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के कामजोंग, उखरुल और कांगपोकपी जिलों में 9 और 10 अक्टूबर को हुई गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की जान गई। बता दें कि इस हिंसा के बाद कई इलाकों में तनाव काफी बढ़ गया है। इसके साथ—साथ कुछ मार्गों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई है। प्रशासन के सामने अब शांति बहाल करने और आगे की हिंसा रोकने की चुनौती है।

फिलहाल, मृतक का सिर बरामद करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बीच मणिपुर में स्थिति काफी संवेदनशील बनी हुई है। अगामी 48 घंटे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद अहम हो सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...