1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Viral video: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक शख्स को आया हार्ट अटैक, CISF के जवानों ने सही समय पर CPR देकर दिया जीवनदान

Viral video: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक शख्स को आया हार्ट अटैक, CISF के जवानों ने सही समय पर CPR देकर दिया जीवनदान

दिल्ली के आईजी एयरपोर्ट पर एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने वक्त पर सीपीआर देकर शख्स को नया जीवनदान दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक शख्स को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वहां मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने वक्त पर सीपीआर देकर शख्स को नया जीवनदान दिया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के लिए जैसे घर से निकले अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया,'वह पूछते रहे मैंने किया क्या है?

अरशिद आयूब को सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये वायरल वीडियो 20 अगस्त मंगलवार का बताया जा रहा है। यह घटना अराइवल फोरकोर्ट एरिया में श्रीनगर जाने वाले इंडिगो एयरलाइंस के यात्री अरशिद आयूब को सीने में अचानक तेज दर्द होने लगा और वो जमीन पर गिर गया।

सीआईएसएफ के जवानों ने बिना देर किये उन्हे सीपीआर देना शुरु कर दिया

मौके पर मौजूद सीआईएसएफ के जवानों ने बिना देर किये उन्हे सीपीआर देना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान वहां मेदांता के डॉक्टर भी मौजूद थे। उन्होंने तुंरत इलाज शुरु कर दिया। इसके बाद शख्स को सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि वो खतरे से बाहर हैं।

पढ़ें :- भूकंप के मलबे के सामने फोटोशूट करायी तो लोग बोले- ‘लाइक्स के भूखे’, ट्रोलर्स के जवाब देख भड़की इन्फ्लुएंसर ग्रेसी बॉन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...