HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में बाल नोंच-नोंच कर मारपीट, कांग्रेस ने कसा तंज- शक्ति वंदन सम्मेलन में एक दूजे पर अपनी शक्ति की आजमाईश

Viral Video: भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में बाल नोंच-नोंच कर मारपीट, कांग्रेस ने कसा तंज- शक्ति वंदन सम्मेलन में एक दूजे पर अपनी शक्ति की आजमाईश

महिलाओं के बीच जमकर मारमीट हुई। मारपीट के दौरान बाल नोंच नोंच कर मारपीट, लात खूब चलें। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसार यह वीडियो शक्ति वंदन सम्मेलन का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Fighting between BJP women workers: उत्तर प्रदेश के जालौन में कार्यक्रम स्थल जंग के मैदान में तब्दील हो गया। देखते देखते अखाड़े में तब्दील हुए कार्यक्रम स्थल में एक के बाद एक महिला ने एक दूसरे के ऊपर जोर अजमाइश करना शुरु कर दिया।

पढ़ें :- युवक को बेटी की फोटो दिखाकर करा दिया उसकी विधवा मां से निकाह, जब सच का हुआ खुलासा तो उड़ गए होश

महिलाओं के बीच जमकर मारमीट हुई। मारपीट के दौरान एक दूसरे के खूब बाल नोंचे गए और खूब लात घूसे चलें। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसार यह वीडियो शक्ति वंदन सम्मेलन का बताया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीटर (एक्स) हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि –
ये जालौन भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं हैं। जो शक्ति वंदन सम्मेलन में एक दूजे पर अपनी शक्ति की आजमाईश कर रही है।

भाजपा होने का प्रकोप इनके सर पर कुछ ऐसा चढ़ा है कि सरेआम सड़क पर ही जूतमपैजार मचा रखी हैं।

पढ़ें :- Video Viral : यूपी की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था का ये है हाल, बुजुर्ग पति को नहीं मिला स्ट्रेचर तो गोद में लेकर बैठा पत्नी को

सोचिये! जिस पार्टी में महिलाएं ऐसी हों, वहाँ पुरुष कैसे-कैसे होंगे?

भगवान ही बचाये इन भाजपाइयों से…

महिलाओं के बीच इस तरह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जालौन के कालपी वगर स्थित राम वाटिका गेस्ट हाउस में भाजपा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम था।

इसमें मुख्य अतिथि के रुप में कंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा और यूपी सरकार की मंत्री अर्चना पांडेय समेत कई नेता मौजूद थे।वीडियो में नजर आ रहा है कई महिलाएं आपस में बुरी तरह मारपीट कर रही हैं। इस बीच एक दूसरे के बाल नोंच रही है तो कोई लात घूंसे चला रही है। इतना ही नहीं इस बीच कुछ आदमी भी लड़ाई में हाथ साफ करते नजर आ रहे है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...