1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े दबंगों ने दुकानदार को लाठी डंडों से पीट पीटकर किया अधमरा

Viral video: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े दबंगों ने दुकानदार को लाठी डंडों से पीट पीटकर किया अधमरा

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर एक दुकानदार को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे है। दुकानदार के साथ मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर एक दुकानदार को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे है। दुकानदार के साथ मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले का बताया जा रहा है। पीड़ित दुकानदार का नाम जगदीश कुमार प्रजापति है। वे अपनी दुकान पर पहुंचे ही थे कि पड़ोस में रहने वाले अनुज कुमार वर्मा, राजेश वर्मा और रोहित वर्मा का पुत्र आकर बहस करने लगा और लाठी डंडों से पीटना शुरु कर दिया।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

पीड़ित के बेटे आशीष कुमार प्रजापति ने बताया कि विवाद जमीन के बैनामे को लेकर था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और जगदीश कुमार की तहरीर पर चार लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
वहीं सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद और कोल्ड ड्रिंक को लेकर कहासुनी सामने आई है।

 

 

 

 

पढ़ें :- योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में 26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...