1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: उन्नाव में बच्चे को क्लास में बंद करके अपने अपने घर चले गए टीचर, घंटो रोता बिलखता रहा बच्चा

Viral Video: उन्नाव में बच्चे को क्लास में बंद करके अपने अपने घर चले गए टीचर, घंटो रोता बिलखता रहा बच्चा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सरकारी स्कूल के टीचरों और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आयी हैं। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे को क्लास में ही बंद करके टीचर और कर्मचारी घर चले गए। दो घंटे तक बच्चा में बंद रोता चिल्लाता रहा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सरकारी स्कूल के टीचरों और कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आयी हैं। यहां स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे को क्लास में ही बंद करके टीचर और कर्मचारी घर चले गए। दो घंटे तक बच्चा में बंद रोता चिल्लाता रहा। वहीं स्कूल के पास रहने वाले बच्चे खेलते खेलते स्कूल के पास पहुंचे तो बच्चे के रोनी की आवाज सुनी। बच्चों ने लोगो को बताई तो ग्रामीणों ने बच्चे को स्कूल से बाहर निकाला।

पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी का Instagram अकाउंट हटा तो CJP ने स्वतंत्रता दिवस पर आवाज़ को दबाने की कोशिश का लगाया आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्नाव के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के भुल भुलैयाखेड़ा गांव के कंपोजित विद्यालय में स्कूल की छुट्टी के बाद टीचर और कर्मचारी बच्चे को क्लास में ही ताला में बंद करके अपने घर चले गए। जब गांव के कुछ बच्चे खेलते हुए स्कूल के पास पहुंचे तो बच्चे की रोने की आवाज सुनी।

पढ़ें :- Independence Day : ट्विंकल खन्ना ने किया सवाल, बोलीं-लगता है आजादी भी, वॉशिंग मशीन की तरह, एक मैनुअल और लिमिटेड वारंटी के साथ आती है

बच्चों ने लोगो को बताया कि स्कूल से किसी बच्चे के रोने की आवाज आ रही है। इसके बाद गांव वालों ने बंद कमरे से खिड़की से रोते हुए बच्चे को देखा। फिर बच्चे को बाहर निकाला। वहीं सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...