1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral Video: राष्ट्रपति भवन में शपथ ले रहे थे मंत्री, मंच के पीछे टहल रहा था तेंदुआ!

Viral Video: राष्ट्रपति भवन में शपथ ले रहे थे मंत्री, मंच के पीछे टहल रहा था तेंदुआ!

सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।  इस वायरल वीडियो में शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति भवन में दौरान मंच के पीछे एक जानवर टहलता हुआ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच के पीछे एक जानवर टहलता दिख रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।  इस वायरल वीडियो में शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति भवन में दौरान मंच के पीछे एक जानवर टहलता हुआ नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मंच के पीछे एक जानवर टहलता दिख रहा है।

पढ़ें :- UP News : बच्ची का टूटा था दाया हाथ, चढ़ा दिया प्लास्टर बाएं हाथ में, भगवान भरोसे सरकारी अस्पताल

यह वीडियो उस वक्त का  बताया जा रहा है जब पीएम मोदी के बाद एक एक करके सभी मंत्रियों ने शपथ ले रहे थे। जब दुर्गा दास उईके ने शपथ ली तभी मंच के पीछे राष्ट्रपति भवन बिल्डिंग के अदंर एक जानवर टहलता दिख रहा है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर हरीश रावत, बोले-योगी जी, इधर-उधर की बात न करो, यह बताओ कि काफिले क्यों लूटे हैं?

इसके अलावा जब सांसद अजय टमटा शपथ ले रहे थे, तब भी जानवर की झलक दिखाई दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी। लेकिन जब ये वीडियो सामने आया तो सब हैरान रह गए। लोग सोशल मीडिया में इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे है।

पढ़ें :- Jharkhand Rajya Sabha Elections : NDA समर्थित परिमल नाथवानी और JMM प्रत्याशी बैद्यनाथ राम जीते, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा हारे

इस वीडियो को वायरल करते हुए कोई पालतू तेंदूआ तो कोई बिल्ली बता रहा है जो परछाई की वजह से बड़ी नजर आ रही है। राष्ट्रपति भवन जैसी हाई सिक्टोरिटी वाली जगह पर जानवर का नजर आना हैरान करने वाली बात है। फिलहाल वीडियो में नजर आने वाला जानवर कौन सा है ये साफ नहीं हो पाया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...