1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Viral video: दिल्ली में सब्जी बेचने वाले के साथ गलागोटू गैंग ने की लूट, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Viral video: दिल्ली में सब्जी बेचने वाले के साथ गलागोटू गैंग ने की लूट, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सब्जी बेचने वाले को मारपीट कर उसके साथ लूट का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो दिल्ली के भजनपुरा इलाके का बताया जा रहा है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सब्जी बेचने वाले को मारपीट कर उसके साथ लूट का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो दिल्ली के भजनपुरा इलाके का बताया जा रहा है।

पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित

जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है एक व्यक्ति ठेवे पर सब्जी लेकर बेच रहा रहा है। सब्जी वाला अपना ठेला रोकता है और ऊपर की तरफ देख ही रहा होता है इतने में पास से दो शख्स गुजरते हैं उनमें से एक सब्जी बेचने वाले के एकदम करीब खड़ा होता है।

 

जितने में वो कुछ समझ पाता इतने में वह उस पर हमला कर देता है। सब्जी वाले की गर्दन को तेजी से पकड़ लेता है और उसका साथी भी उस पर हमला कर देता है। दोनो शख्स सब्जी वाले के साथ लूटपाट करके भाग जाते हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो जाती है। जो अब वायरल हो रही है।

पढ़ें :- Kanpur Home Guard Recruitment : मेडिकल जांच में 'नोटों के बदले फिटनेस' का खेल , अभ्यर्थियों ने काटा हंगामा, दो डॉक्टरों समेत तीन गिरफ्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...