1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: पत्नी ने सरे बाजार बेरोजगार पति की कर दी पिटाई, कहा -“मेरी कमाई खाओगे तो मेरी बात ही माननी पड़ेगी..”

Viral video: पत्नी ने सरे बाजार बेरोजगार पति की कर दी पिटाई, कहा -“मेरी कमाई खाओगे तो मेरी बात ही माननी पड़ेगी..”

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला सरे बाजार अपने पति की पिटाई करती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का बताया जा रहा है। यहां पति की बेरोजगारी से परेशान पत्नी ने सरे बाजार पति की पिटाई कर दी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में महिला सरे बाजार अपने पति की पिटाई करती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का बताया जा रहा है। यहां पति की बेरोजगारी से परेशान पत्नी ने सरे बाजार पति की पिटाई कर दी।

पढ़ें :- फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान, वृंदावन वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज के परिवार के साथ किया दर्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पति-पत्नी ने कुछ ही समय पहले कोर्ट मैरिज की थी। मगर शादी के बाद पति के बेरोजगार होते ही बीवी के हाव-भाव बदल गए।महिला घर से लेकर पति के खर्चों को उठाती है। पति कोई धाम नहीं करता है। इसकी शिकायत वह थाने में करने जा रही थी वहीं रास्ते में उसका पति मिल गया। महिला का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उसने पति की सड़क पर ही पिटाई करनी शुरु कर दी।

पढ़ें :- बेसिक शिक्षा विभाग का निर्देश, टीईटी-सीटीईटी वाले शिक्षकों को दोबारा परीक्षा जरूरी नहीं

वहीं पति मोहन का कहना है कि इन हालात में उसकी बीवी ने उसपर घर की जमीन जायदाद बेचने का दबाव बनाया। जब वो नहीं माना तो बीवी ने बहाना बना कर उसकी शिकायत पुलिस में करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल करने लगी। थकहार कर पति पुलिस के सामने जाने को भी तैयार हो गया। मगर बीवी को तो बस उसे सबके सामने जलील करना था। तो बस थाने के रास्ते में ही उसने पीपल तिराहा बाजार में सड़क किनारे पति की पिटाई शुरु कर दी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...