1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. GT कोच ने कोहली की जम के तारीफ की,बोले- विराट की लगन उन्हें सबसे अलग बनाती है

GT कोच ने कोहली की जम के तारीफ की,बोले- विराट की लगन उन्हें सबसे अलग बनाती है

गुजरात टाइटंस के सहायक कोच विजय दहिया ने विराट को​हली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान की लगन, अनुशासन और लगातार खुद को बेहतर बनाने की चाह ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। IPL में आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 गेंदों पर शानदार 81 रन बनाए, जिसकी बदौलत उनकी टीम...

By Harsh 
Updated Date

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के सहायक कोच विजय दहिया ने विराट को​हली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान की लगन, अनुशासन और लगातार खुद को बेहतर बनाने की चाह ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। IPL में आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 गेंदों पर शानदार 81 रन बनाए, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस शानदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया।

पढ़ें :- क्या अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर पद से हो गई छुट्टी? BCCI की रिव्यू मीटिंग से मिले संकेत

मैच के बाद विजय दहिया ने संवाददाताओं से कहा, “मैच के बाद भी वह कह रहे थे कि वह इसे शतक में बदल सकते थे। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है।” उन्होंने बताया कि विराट हमेशा अपनी पारी को और बेहतर बनाने के बारे में सोचते हैं, चाहे उन्होंने टीम को जीत ही क्यों न दिलाई हो। दहिया ने कहा, “जब आप मैच की स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लेते हैं, तो फिर आप गेंदबाजों को अपनी इच्छा के अनुसार गेंदबाजी करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इस विकेट पर खेलना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इसे आसान बना दिया। मुझे लगता है कि यह अद्भुत है।”

उन्होंने यह भी कहा कि विराट ने यह पारी किसी साधारण गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ नहीं, बल्कि विश्व स्तरीय गेंदबाजों के सामने खेली थी। इसके बावजूद जिस आत्मविश्वास और नियंत्रण के साथ उन्होंने बल्लेबाजी की, वह उनकी महानता को दर्शाता है। विजय दहिया ने आगे कहा, “अच्छा करने की उनकी इच्छाशक्ति, उनकी मानसिकता उन्हें अन्य लोगों से अलग करती है। वह अब भी तेजी से रन चुराने में माहिर हैं और युवा खिलाड़ियों को अतिरिक्त रन लेने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि विराट किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहे हैं, बल्कि उनका फोकस हमेशा खुद को बेहतर बनाने पर रहता है। दहिया ने कहा, “यह खुद के प्रदर्शन पर गौर करने से जुड़ा है। यह एक ऐसे खिलाड़ी की सोच है, जो हर दिन कल से बेहतर बनने की कोशिश करता है।” विराट कोहली की यह पारी और उस पर विजय दहिया की प्रतिक्रिया एक बार फिर साबित करती है कि महान खिलाड़ी सिर्फ रिकॉर्ड से नहीं, बल्कि अपनी मानसिकता और समर्पण से अलग पहचान बनाते हैं।

पढ़ें :- ODI World Cup 2027 : विश्व कप में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मिला जोंटी रोड्स का साथ, कोहली के जज्बे की भी तारीफ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...