HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. महाकाल के दर्शन के बाद टेस्ट क्रिकेट में विराट ने जड़ा 1206 दिनों बाद शतक, यूजर्स बोले-आशीर्वाद मिल गया आपको

महाकाल के दर्शन के बाद टेस्ट क्रिकेट में विराट ने जड़ा 1206 दिनों बाद शतक, यूजर्स बोले-आशीर्वाद मिल गया आपको

फैंस विराट के इस शतक के पीछे महाकाल का आशीर्वाद बता रहे हैं। दरअसल, विराट कोहली बीते दिनों पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों मंदिर की आरती में भी भाग लिए थे। इस दौरान विराट और अनुष्का पूरी तरह से ट्रेडिशनल ड्रेस में दिख रहे थे। विराट कोहली धोती माला और रुद्राक्ष पहनकर मंदिर के दरबार पर बैठे थे और ध्यान लगाए हुए थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) ने आखिरकार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 में लंबे समय बाद शतकीय पारी खेली। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कोहली (Virat Kohli)  के बल्ले से 1206 दिनों बाद शतक निकला। शतक लगाने के बाद कोहली भी मैदान में जश्न मनाते हुए दिखे थे। इसके साथ ही फैंस भी उनके शतक पर झूम रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पढ़ें :- किंग कोहली आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास; IPL में अब तक कोई नहीं कर पाया ये कारनामा

फैंस विराट (Virat Kohli) के इस शतक के पीछे महाकाल का आशीर्वाद बता रहे हैं। दरअसल, विराट कोहली बीते दिनों पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान दोनों मंदिर की आरती में भी भाग लिए थे। इस दौरान विराट और अनुष्का पूरी तरह से ट्रेडिशनल ड्रेस में दिख रहे थे। विराट कोहली (Virat Kohli)  धोती माला और रुद्राक्ष पहनकर मंदिर के दरबार पर बैठे थे और ध्यान लगाए हुए थे।

महाकाल के दर्शन के बाद विराट कोहली ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार शतकीय पारी खेली। अब लोगों का कहना है कि महाकाल के दर्शन के बाद ही विराट कोहली ने जोरदार वापसी की और शतक जड़ा है। फैंस इसको लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रया भी दे रहे हैं। अरुन शर्मा नाम के एक यूजर्स ने लिखा है कि महाकाल का आशीर्वाद मिल गया आपको…। इसी तरह एक अन्य यूजर्स ने विराट के शतक पर लिखा है कि, Power of God…। इसके साथ ही विराट कोहली (Virat Kohli) को टैग करते हुए कई यूजर्स ने जय महाकाल लिख रहे हैं।

 

नीम करौरी बाबा के दर्शन के बाद जड़ा था शतक
बता दें कि, इससे पहले कोहली साल के शुरुआत में वृंदावन में नीम करौरी बाबा के आश्रम गए थे। यहां पर पत्नी के साथ वो बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे। बाबा के दर्शन के बाद विराट कोहली अगले ही मैच में गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ वनडे में  113 रन की तूफानी पारी खेली। उनका बल्ला श्रीलंका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में भी गरजा, जहां कोहली ने नाबाद 166 रन ठोक दिए थे।

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

विराट-अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी नजर आई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...