ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम (Australia Under-19 team) के भारत दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया U19 के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Former opener Virender Sehwag) के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) को पहली बार भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है।
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम (Australia Under-19 team) के भारत दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया U19 के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम इंडिया (Team India) के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग (Former opener Virender Sehwag) के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) को पहली बार भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। तीनों मुकाबले सितंबर में राजकोट में खेले जाएंगे। आर्यवीर दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग में वेस्ट दिल्ली लायंस की ओर से खेल रहे हैं।
इसके साथ ही टीम इंडिया (Team India) के दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। अन्वय विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और श्रीलंका दौरे पर भारत की U-19 टीम के लिए 87 रन की पारी खेल चुके हैं। हालांकि, आर्यवीर और अन्वय दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दो मल्टी-डे मैचों की टीम में जगह नहीं मिली है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मानद सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने इस ऐलान की पुष्टि की है। सहवाग और द्रविड़ जैसे दिग्गजों के बेटों का इस स्क्वॉड में शामिल होना युवा क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास उत्साह का विषय है। टीम अब ऑस्ट्रेलिया U19 के खिलाफ मजबूत प्रदर्शन की तैयारी में जुट जाएगी। वनडे मैचों के लिए लक्ष्य रायचंदानी (Lakshya Raichandani) को कप्तान बनाया गया है, जबकि यशबर्धन चौहान (Yashbardhan Chauhan) उनके उपकप्तान रहेंगे। मल्टी-डे फिक्स्चर के लिए यशबर्धन चौहान को कप्तानी सौंपी गई है और लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान के रूप में होंगे।
वनडे स्क्वॉड: लक्ष्य रायचंदानी (C), यशबर्धन चौहान (VC), रजत बघेल (WK), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (WK), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकटा और काव्या पटेल।
मल्टी-डे स्क्वॉड: यशबर्धन चौहान (C), लक्ष्य रायचंदानी (VC), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (WK), अभिप्राय बिस्वास (WK), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव।
तीनों वनडे मैच और पहला मल्टी-डे मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मल्टी-डे मैच अहमदाबाद के बी ग्राउंड में होगा।
सीरीज का पूरा शेड्यूल
18 सितंबर 2026 (शुक्रवार): पहला वनडे, राजकोट, सुबह 9 बजे
21 सितंबर 2026 (सोमवार): दूसरा वनडे, राजकोट, सुबह 9 बजे
23 सितंबर 2026 (बुधवार): तीसरा वनडे, राजकोट, सुबह 9 बजे
27 से 30 सितंबर 2026 – पहला मल्टी-डे, राजकोट, सुबह 9:30 बजे
5 से 8 अक्टूबर 2026 – दूसरा मल्टी-डे, अहमदाबाद बी ग्राउंड, सुबह 9:30 बजे
क्यों मिली सहवाग और द्रविड़ के बेटे को टीम में जगह
आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) को पहली बार भारत U19 टीम में जगह मिली है। भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम में चुना गया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज आर्यवीर हाल ही में जारी दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में वेस्ट दिल्ली लॉयन्स के लिए खेलते नजर आए, जहां उनके आक्रामक अंदाज और बड़े शॉट्स ने पिता वीरेंद्र सहवाग की याद दिलाई। हालांकि, आर्यवीर के लिए यह पहचान नई नहीं है।
उन्होंने 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान मेघालय के खिलाफ 297 रनों की तूफानी पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारत की अंडर-19 टीम का दरवाजा खुला है।
वहीं वनडे टीम में विकेटकीपर अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) को भी जगह मिली है। उन्होंने जुलाई में भारत U19 के श्रीलंका दौरे पर 87 रनों की शानदार पारी खेली थी और इसके बाद टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) और अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) दोनों को दो मल्टी-डे मैचों के लिए चुनी गई U19 टीम में जगह नहीं मिली है। यानी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों युवा खिलाड़ी सिर्फ वनडे मुकाबलों में नजर आएंगे।