1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vivah Muhurat 2024 : इस दिन से फिर बजेंगी शहनाई , जानें अप्रैल से दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त

Vivah Muhurat 2024 : इस दिन से फिर बजेंगी शहनाई , जानें अप्रैल से दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त

जीवन में नई खुशियां का इंतजार सभी को होता है। सदियों से हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त देख कर विवाह करने की परंपरा रही है। हिंदू धर्म में ग्रह दशाओं के अनुकूल न होने पर कोई शुभ कार्य करने की मनाही होती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Vivah Ke Shubh Muhurat : जीवन में नई खुशियां का इंतजार सभी को होता है। सदियों से हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त देख कर विवाह करने की परंपरा रही है। हिंदू धर्म में ग्रह दशाओं के अनुकूल न होने पर कोई शुभ कार्य करने की मनाही होती है। मीन की संक्रांति के बाद 14 मार्च से लगा खरमास चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की 13 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। आज खरमास की समाप्ति के साथ ही शहनाई बजना शुरू हो जाएंगी। जानें अप्रैल से लेकर दिसंबर तक विवाह के शुभ मुहूर्त।

पढ़ें :- BadaMangal 2026 : बचपन में जब ऋषियों ने दिया हुनुमान जी को श्राप, जानें- कैसे मिली श्राप से मुक्ति

सूर्य अस्त
अब खरमास खत्म होने के बाद शादी विवाह के लिए तीन तिथियां शुभ मानी जा रही हैं जिसमें 18 अप्रैल, 19 अप्रैल, 20 अप्रैल हैं, 21 अप्रैल और 22 अप्रैल हैं।   इसके बाद 23 अप्रैल को शुक्र ग्रह अस्त हो जाएंगे, जिसके चलते विवाह कार्य रुक जाएंगे। 23 अप्रैल से लेकर 30 जून तक सूर्य अस्त रहेंगे। ऐसे में शादी विवाह के कार्य पर रोक लग जाएगी।

जुलाई में विवाह की शुभ तिथियां
साल के सातवें महीने जुलाई में फिर से शादी विवाह के अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। इस महीने में 9 जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई,13 जुलाई, 14 जुलाई और 15 जुलाई की तारीख में शादी विवाह किए जा सकते हैं। उसके बाद 17 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी।

नवंबर और दिसंबर में कई शुभ मुहूर्त
साल के आखिरी महीने नवंबर और दिसंबर में कई शुभ मुहूर्त हैं। इनकी शुरुआत 12 नवंबर से होगी। इसके बाद 13, 16, 17,18, 22, 23, 25, 26, 28 और 29 नवंबर को विवाह शुभ हैं। इस माह 11 दिन शहनाई बजने के लिए बेहद शुभ हैं। वहीं दिसंबर माह में विवाह के 6 शुभ मुहूर्त हैं। इनकी शुरुआत 4 दिसंबर से लेकर 5, 9, 10, 14 और 15 तक रहेगी।

 

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 05 May: आज समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, नए संपर्क लाभ देंगे...जानिए कैसा रहेगा आपका दिन?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...