1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. वीवो ने भारत में Vivo Y29 5G स्मार्टफोन को किया लॉन्च; सस्ते कीमत में मिल रहे शानदार फीचर्स

वीवो ने भारत में Vivo Y29 5G स्मार्टफोन को किया लॉन्च; सस्ते कीमत में मिल रहे शानदार फीचर्स

Vivo Y29 5G Launched in India: वीवो ने भारत में अपने Y-series के तहत Vivo Y29 5G को लॉन्च कर दिया है। यह एंट्री-लेवल 5G फोन Vivo Y28 5G के सक्सेसर के रूप में आया है, जो 50MP का ड्यूल कैमरा और 5500mAh की बैटरी जैसी खूबियों से लैस है। आइये, नए वीवो के फीचर्स और प्राइस के बारे में जान लेते हैं- 

By Abhimanyu 
Updated Date

Vivo Y29 5G Launched in India: वीवो ने भारत में अपने Y-series के तहत Vivo Y29 5G को लॉन्च कर दिया है। यह एंट्री-लेवल 5G फोन Vivo Y28 5G के सक्सेसर के रूप में आया है, जो 50MP का ड्यूल कैमरा और 5500mAh की बैटरी जैसी खूबियों से लैस है। आइये, नए वीवो के फीचर्स और प्राइस के बारे में जान लेते हैं-

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

Vivo Y29 5G के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.68-इंच की LCD पंच-होल स्क्रीन है जो HD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। सिक्योरिटी के लिहाज से साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर की सुविधा दी गयी है। फोन में डाइमेंशन 6300 चिपसेट और 8 जीबी तक रैम दी गयी है। इसके अलावा, 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज और अतिरिक्त स्टोरेज के लिए एक समर्पित माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है।

नए वीवो के पीछे वर्टिकल कैमरा सेटअप में 50 MP का मेन कैमरा, 0.08 MP का सहायक लेंस और एक डायनामिक लाइट एलईडी फ्लैश है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन फनटच ओएस 14-आधारित एंड्रॉयड 14 पर चलता है। इसमें 5500mAh की बैटरी दी गयी है जो 44W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एक IP64-रेटेड धूल और पानी प्रतिरोधी फोन है।

Vivo Y29 5G की कीमत की बात करें तो इस फोन को भारत में चार कॉन्फ़िगरेशन- 4GB RAM+128GB, 6GB RAM+128GB, 8GB RAM+128GB, और 8GB RAM+256GB में लॉन्च किया गया है, इसको डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और टाइटेनियम गोल्ड जैसे रंगों में खरीदा जा सकता है।

फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6GB RAM+128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये, 8GB RAM+128GB वैरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB RAM+256GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...