1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Vivo Y58 5G: भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया बजट फोन; 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे समेत मिलते हैं कई फीचर्स

Vivo Y58 5G: भारत में लॉन्च हुआ वीवो का नया बजट फोन; 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे समेत मिलते हैं कई फीचर्स

Vivo Y58 5G Launched in India: वीवो ने अपनी Y सीरीज के नए बजट स्मार्टफोन Vivo Y58 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 20 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है, जोकि 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी , 50MP कैमरा और कई खास फीचर्स के साथ आता है। आइये जानते हैं नए स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Vivo Y58 5G Launched in India: वीवो ने अपनी Y सीरीज के नए बजट स्मार्टफोन Vivo Y58 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 20 हजार रुपये से कम की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है, जोकि 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी , 50MP कैमरा और कई खास फीचर्स के साथ आता है। आइये जानते हैं नए स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।

पढ़ें :- एआई जागरूकता पर गोरखपुर का नाम गिनीज बुक में दर्ज ,मुख्यमंत्री और टाटा संस के चेयरमैन को सौंपा प्रमाण पत्र

Vivo Y58 5G के फीचर्स की बात करें तो यह फोन 6.72-इंच (2408×1080 पिक्सल) FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट औक 1024 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB LPDDR4x RAM, 8GB वर्चुअल RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। वीवो का लेटेस्ट फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP रियर कैमरा और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा सेंसर है। इसके अलावा 8MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

Vivo Y58 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जिसके चार साल तक चलने की गारंटी ली गई है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉइड 14 आधारित फनटच ओएस 14 चलाता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, 3.5mm हेडफोन जैक, स्टीरियो स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी की सुविधा मिलती है।

कीमत की बात करें तो Vivo Y58 5G एक स्टोरेज ऑप्शन- 8GB रैम + 128GB में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 19,499 रुपये है। फोन को दो कलर ऑप्शन हिमालयन ब्लू और सुंदरबन ग्रीन में पेश किया गया है। वीवो का लेटेस्ट फोन आज से फ्लिपकार्ट, वीवो इंडिया ई-स्टोर और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

पढ़ें :- Redmi A7 Pro 5G Sale :  रेडमी ए7प्रो 5जी की बिक्री आज से शुरू , खरीदते वक्त मिलेगा 1000 रुपये का डिस्काउंट
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...