1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Washington Terrorist Attack : डोनाल्ड ट्रंप, बोले- अपराधों पर लगाम जरूरी, इन देशों से आने वालों पर लगाएंगे प्रतिबंध

Washington Terrorist Attack : डोनाल्ड ट्रंप, बोले- अपराधों पर लगाम जरूरी, इन देशों से आने वालों पर लगाएंगे प्रतिबंध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाली प्रवास को स्थायी रूप से रोक देंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका में हो रही अवैध घुसपैठ और अपराधों पर नियंत्रण के लिए जरूरी है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाली प्रवास को स्थायी रूप से रोक देंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम अमेरिका में हो रही अवैध घुसपैठ और अपराधों पर नियंत्रण के लिए जरूरी है। यह बयान तब आया जब हाल ही में वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) में एक अफगान नागरिक ने दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर गोली चलाई। इस हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

पढ़ें :- US Visa NEWS : ट्रंप सरकार ने रोकी अमेरिकी वीजा इंटरव्यू प्रक्रिया , जानिए भारतीय आवेदकों पर क्या पड़ेगा असर?

‘देश के लिए बोझ बनने वालों को करेंगे बाहर’

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल (Social Media Platform Truth Social) पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा, अमेरिका जरूरत पड़ने पर उन प्रवासियों को देश से बाहर करेगा जो अपराध करते हैं या देश के लिए बोझ बनते हैं। अवैध रूप से घुसे लोगों के सभी रिकॉर्ड रद्द किए जाएंगे। ऐसे सभी प्रवासियों की नागरिकता हटाई जाएगी जो अमेरिका की शांति और कानून व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं। गैर-अमेरिकियों को मिलने वाले सरकारी लाभ और सब्सिडी बंद करने की भी बात कही। ट्रंप ने अपने संदेश में कहा कि अमेरिका में रह रहे ‘गैरकानूनी और असामाजिक समूहों’ के चलते देश में अपराध, बेरोजगारी और सामाजिक असंतुलन बढ़ रहा है।

अफगानी हमलावर के हमले एक सैनिक की मौत

पढ़ें :- अमेरिकी डील का ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान किया समर्थन, बोले- जंग से निकलने का यही एकमात्र रास्ता

हमलावर की पहचान रहमानुल्लाह लकनवाल (Rahmanullah Lakanwal) के रूप में हुई है, जो 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। ट्रंप ने इस पूरी घटना को आतंकी हमला बताते हुए कहा कि बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ऐसे हमलों से देश का माहौल असुरक्षित हो गया है। हमले में घायल दो सैनिकों में से एक, यूएस आर्मी स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रम, की मौत हो चुकी है।

सरकार की नई सख्ती

इस घटना के बाद यूएससीआईएस (USCIS) ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब 19 देशों से आने वाली इमिग्रेशन आवेदन प्रक्रिया में सुरक्षा जांच और कड़ी होगी। देश की स्थिति और जोखिम स्तर को भी ध्यान में रखा जाएगा।

ट्रंप ने क्या आरोप लगाए?

ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन (Former President Joe Biden) की नीतियों को इस हालात के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि बाइडन प्रशासन ने लाखों लोगों को बिना जांच के अमेरिका में आने दिया।

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने दिया इस्तीफा, जानें 28 साल की उम्र में वो कैसे पहुंची इतनी ऊंचाई तक?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...