1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. singhara benefits : सिंघाड़े के आटे में छिपी है ताकत, थकान से मिलती है राहत और पूरी तरह ग्लूटेन-मुक्त

singhara benefits : सिंघाड़े के आटे में छिपी है ताकत, थकान से मिलती है राहत और पूरी तरह ग्लूटेन-मुक्त

ज्यादातर लोगों का मानना होता है सिंघाड़ा ​सिर्फ व्रत में खाया जाता है। लेकिन ऐसेा नहीं है। सिंघाड़े के आटे की पौष्टिकता जान कर आप भी इस आटे का प्रयोग अधिक से अधिक करेंगे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Water Chestnut Flour :  ज्यादातर लोगों का मानना होता है सिंघाड़ा ​सिर्फ व्रत में खाया जाता है। लेकिन ऐसेा नहीं है। सिंघाड़े के आटे की पौष्टिकता जान कर आप भी इस आटे का प्रयोग अधिक से अधिक करेंगे। यह आटा पोषण और ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत है। आयुर्वेद और आधुनिक न्यूट्रिशन दोनों में इसे सेहत के लिए बेहद गुणकारी माना गया है। नियमित डाइट में शामिल करने पर शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाता है।

पढ़ें :- अल्जाइमर और नींद का क्या है कनेक्शन? वैज्ञानिकों की रिसर्च ने खोला चौंकाने वाला राज

इस आटे में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे ज़रूरी पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि सिंघाड़े के आटे में कौन-सी बड़ी ताकतें छिपी हैं।

कमजोरी से राहत
सिंघाड़े के आटे में प्राकृतिक रूप से कार्बोहाइड्रेट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को तुरंत और लंबे समय तक रहने वाली ऊर्जा प्रदान करते हैं। व्रत या थकान के दिनों में इसके सेवन से शारीरिक कमजोरी दूर होती है।

ग्लूटेन-फ्री
जिन लोगों को गेहूं से एलर्जी है (ग्लूटेन इनटॉलरेंस) या जो सीलिएक रोग से पीड़ित हैं, उनके लिए सिंघाड़े का आटा एक वरदान है। यह पचने में काफी हल्का और पूरी तरह ग्लूटेन-मुक्त होता है।

पढ़ें :- अस्पताल में बुजुर्ग को नहीं मिला सहारा, 70 साल की उम्र में खुद स्ट्रेचर खींचने को मजबूर हुई महिला; वीडियो ने उठाए सवाल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...