Women's T20 World Cup 2026 : पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया था। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और कप्तान हरमनप्रीत ने आगामी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम कहीं भी वर्ल्ड कप जीत सकती है।
Women’s T20 World Cup 2026 : पिछले साल विमेंस वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया था। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं और कप्तान हरमनप्रीत ने आगामी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम कहीं भी वर्ल्ड कप जीत सकती है।
दरअसल, दिल्ली के द्वारका स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट-सह-फुटबॉल स्टेडियम में महिलाओं के लिए एक विशेष स्टैंड का उद्घाटन किया गया है, जिसका नाम भारतीय क्रिकेट स्टार हरमनप्रीत कौर के नाम पर रखा गया है। यह ऐतिहासिक पहल खेलों में महिलाओं की समावेशिता, सुरक्षा और उनकी अधिक भागीदारी की दिशा में एक सशक्त कदम है। एक नए युग की शुरुआत हुई है।
इस मौके पर वनडे की वर्ल्ड चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इसी साल इंग्लैंड में खेले जाने वाले विमेंस टी20 वर्ल्ड की तैयारियों पर बात की। उन्होंने कहा, “हम (इस साल के आखिर में होने वाला T20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए) अपनी पूरी कोशिश करेंगे। पिछले वर्ल्ड कप से हमें आत्मविश्वास मिला है, और अब हमें यह भरोसा है कि हम दुनिया में कहीं भी वर्ल्ड कप जीत सकते हैं। घर पर बड़े टूर्नामेंट में ज्यादा दबाव होता है।” उन्होंने आगे कहा, “आने वाले वर्ल्ड कप के लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कल ही साउथ अफ्रीका के लिए टीम घोषित हुई है। हम साउथ अफ्रीका जा रहे हैं। ये समय तैयारी का है और हमें उम्मीद है कि साउथ अफ्रीका में हम जीतेंगे।”
द्वारका के ‘द ओमैक्स स्टेट’ में अपने सम्मान में एक स्टैंड का नाम रखे जाने पर हरमनप्रीत कौर ने कहा, “यह मेरे लिए बहुत ही भावुक पल था। जब किसी स्टेडियम से आपका नाम जुड़ता है, तो किसी भी खिलाड़ी के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। मेरे लिए, यह सचमुच बहुत खास है। मैं ओमैक्स को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देना चाहूँगी, और मुझे उम्मीद है कि हमारी यह साझेदारी इसी तरह जारी रहेगी, जिससे देश में और भी ज़्यादा उत्साह बढ़ेगा।”
हरमनप्रीत आगे कहा, “एक और बात जो मैं जोड़ना चाहूँगी, वह यह है कि इस स्टेडियम की सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ़ क्रिकेट को समर्पित नहीं है, बल्कि यह एक मल्टी-स्पोर्ट सुविधा है। यह बहुत महत्वपूर्ण है। एक खिलाड़ी के तौर पर, मैं चाहती हूँ कि हमारे देश में दूसरे खेल भी उसी तरह आगे बढ़ें, जिस तरह क्रिकेट बढ़ा है। अगर फ़ुटबॉल और दूसरे खेल आगे बढ़ते हैं, तो यह देश और दूसरे खिलाड़ियों के लिए बहुत अच्छा होगा। मैं उन्हें इस बात का भी श्रेय देना चाहूँगी कि उन्होंने क्रिकेट से आगे बढ़कर सोचा और सबको साथ लेकर चलने पर ध्यान दिया। व्हीलचेयर पर बैठे लोगों के लिए मैच देखना बहुत मुश्किल हो सकता है, लेकिन यहाँ उनके लिए एक खास जगह होगी। मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी पहल है।”
बता दें कि 2026 आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप कप इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा, जिसकी मेज़बानी इंग्लैंड और वेल्स 12 जून से 5 जुलाई, 2026 तक करेंगे। इस बार कुल 12 टीमें सात अलग-अलग जगहों पर 33 मैचों में एक-दूसरे से मुकाबला करेंगी, और इसका फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन है।