1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. हमने भारत-पाक से कहा था कि संघर्ष नहीं रोका तो व्यापार नहीं करेंगे…ट्रंप ने किया बड़ा दावा

हमने भारत-पाक से कहा था कि संघर्ष नहीं रोका तो व्यापार नहीं करेंगे…ट्रंप ने किया बड़ा दावा

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हमने भारत-पाक से कहा था कि संघर्ष नहीं रोका तो व्यापार नहीं करेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हमने भारत-पाक से कहा था कि संघर्ष नहीं रोका तो व्यापार नहीं करेंगे। ‘शनिवार को, मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल संघर्ष विराम कराने में मदद की, मुझे लगता है कि यह स्थायी युद्धविराम होगा। दोनों देशों के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं।

पढ़ें :- ओडिशा सिर्फ एक राज्य भर नहीं है, ये भारत की विरासत का है दिव्य सितारा: पीएम मोदी

ट्रंप ने दावा किया कि उनकी मध्यस्थता से ही दोनों देशों में संभावित परमाणु युद्ध रुका है, इस युद्ध को रोकने के लिए उन्हें खुद पर गर्व भी है। साथ ही कहा, वह अब दोनों देशों के साथ व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। ट्रंप ने चेतावनी भरे शब्दों में ये भी कहा कि अगर जंग नहीं रुकती तो वो दोनों देशों से व्यापार भी खत्म कर देते।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...