1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘हमें बताया गया है कि 15 तारीख को मैच खेलना है…’ सूर्य कुमार यादव का पाकिस्तान के बॉयकॉट पर बड़ा बयान

‘हमें बताया गया है कि 15 तारीख को मैच खेलना है…’ सूर्य कुमार यादव का पाकिस्तान के बॉयकॉट पर बड़ा बयान

Surya on the India-Pakistan match : भारत और श्रीलंका में T20 वर्ल्ड कप शुरू होने से दो पहले आज सभी कप्तान दो अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की। पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित की गयी, जहां श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, ओमान, पाकिस्तान, UAE और ज़िम्बाब्वे के कप्तान ने बात की। इसके बाद दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में हु

By Abhimanyu 
Updated Date

Surya on the India-Pakistan match : भारत और श्रीलंका में T20 वर्ल्ड कप शुरू होने से दो पहले आज सभी कप्तान दो अलग-अलग प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात की। पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित की गयी, जहां श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, ओमान, पाकिस्तान, UAE और ज़िम्बाब्वे के कप्तान ने बात की। इसके बाद दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में हुई, जहां भारत, अफ़गानिस्तान, कनाडा, इंग्लैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, न्यूज़ीलैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, USA और वेस्ट इंडीज़ के कप्तान ग्रुप ने मीडिया से बात की।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर सवाल किया गया। इस पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “हमने माना नहीं किया है खेलने से। उन्हें मना किया है। हमारी उड़ानें बुक हैं कोलंबो के लिए। पहले हम यहां खेलेंगे, फिर दिल्ली जाएंगे, फिर वहां से कोलंबो जाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा, “यह मेरे हाथ में नहीं है। अगर यह फैसला सरकार की तरफ से आ रहा है, तो मैं इस पर कुछ नहीं कर सकता। मैच का शेड्यूल तैयार है और हम कोलंबो जाएंगे।”

पाकिस्तान के बॉयकॉट के फैसले पर सूर्यकुमार यादव ने कहा, “उनका फैसला मेरे कंट्रोल में नहीं है। हमने एशिया कप में उनके साथ 3 बार खेला, हम जीते और खुश थे। अगर हमें कोलंबो में खेलने का मौका मिला, तो हम उनके साथ खेलेंगे।” भारतीय कोच लेकर सूर्या ने कहा, “जब से गौतम गंभीर आए हैं, हम पर्सनल माइलस्टोन से दूर हो गए हैं। हम इसे एक टीम गेम की तरह खेलना चाहते हैं। निडर क्रिकेट खेलें और मैदान पर अपना बेस्ट दें। अब यह इंडियन मेंटैलिटी है।”

सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप में चुनौतियों पर कहा, “सभी मैच महत्वपूर्ण हैं और हम देखेंगे कि हमारे मजबूत पॉइंट्स क्या हैं। हम उन चीज़ों पर ध्यान देंगे जिन्हें हम कंट्रोल कर सकते हैं और ओस हमारे कंट्रोल में नहीं है। हम अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और हम ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे। हम उसी हिसाब से फैसले भी लेंगे, जैसे बोर्ड पर रन होना हमेशा अच्छा होता है। हमने ओस वाली कंडीशंस में बहुत खेला है, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी, हमें इस ओस फैक्टर को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए।”

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...