1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. काले कपड़े में विधानसभा पहुंचकर विपक्ष ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया विरोध, विपक्षी विधायकों ने रोका स्पीकर का रास्ता

काले कपड़े में विधानसभा पहुंचकर विपक्ष ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का किया विरोध, विपक्षी विधायकों ने रोका स्पीकर का रास्ता

मॉनसून सत्र (Monsoon Session) के दूसरे दिन भी बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के विधायक जहां काले कपड़े पहन कर विधानसभा पहुंचे वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विरोध कर रहे हैं विधायकों ने सदन के बाहर स्पीकर नंदकिशोर यादव का रास्ता रोक दिया।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। मॉनसून सत्र (Monsoon Session) के दूसरे दिन भी बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष के विधायक जहां काले कपड़े पहन कर विधानसभा पहुंचे वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विरोध कर रहे हैं विधायकों ने सदन के बाहर स्पीकर नंदकिशोर यादव का रास्ता रोक दिया। इस दौरान वह गिरते-गिरते बचे। सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह से उन्हें अंदर पहुंचाया। पहले से तय कार्यक्रम के तहत महागठबंधन के विधायक काला कपड़ा पहनकर विधानसभा पहुंचे हैं और हंगामा शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- यूपी मतदाता सूची गड़बड़ी मामले में बड़ा एक्शन, पीलीभीत में दो एसडीएम के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार विधानसभा (Bihar Assembly)  के बाहर पोर्टिको में काला कपड़ा पहनकर महागठबंधन की विधायक फिर के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान वहां विधानसभा  अध्यक्ष किशोर यादव (Assembly Speaker Kishore Yadav) पहुंच गए, लेकिन उन्हें अंदर जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विपक्ष के विधायक उन्हें सदन के भीतर नहीं जाने दे रहे थे, लेकिन सुरक्षा कर्मियों के काफी मशक्कत के बाद उन्हे अंदर ले गए। इस दौरान स्पीकर गिरने से बाल-बाल बचे।

वोटर लिस्ट पर चल रहा है बवाल

बिहार  विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन को लेकर करीब एक महीने से सियासत गरमाई हुई है। विपक्ष इसे बीजेपी और चुनाव आयोग की साजिश करार देकर इसे वापस लेने की मांग कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of Opposition Tejashwi Yadav) ने एलान किया था कि महागठबंधन के विधायक मानसून सत्र (Monsoon Session)  के दूसरे दिन काला कपड़ा पहनकर आएंगे और इसपर सदन में चर्चा की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

रिपोर्ट: सतीश सिंह

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का कांग्रेस-AAP पर हमला, बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे, 5 बड़ी बातें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...