1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. WhatsApp कॉलिंग का मजा अब होगा दोगुना; मैसेजिंग ऐप ने जोड़े कई सारे धांसू फीचर्स

WhatsApp कॉलिंग का मजा अब होगा दोगुना; मैसेजिंग ऐप ने जोड़े कई सारे धांसू फीचर्स

WhatsApp New Calling features: मेटा के स्वामित्व वाले वॉट्सऐप (WhatsApp) की गिनती दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप में होती है। जिसका इस्तेमाल लोग चैटिंग, कॉलिंग, वीडियो कॉल और अन्य सेवाओं के लिए करते हैं। साथ ही प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स को सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स भी जोड़ता रहता है। इसी कड़ी में अब वॉट्सऐप ने कॉलिंग फीचर (WhatsApp Calling Feature) कई सारे दिलचस्प फीचर्स जोड़े हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

दरअसल, वॉट्सऐप (WhatsApp) ने वॉइस कॉल के साथ साथ वीडियो कॉल के लिए कई सारे अपडेट जारी किए हैं। ये नए फीचर्स एंड्रॉयड और iOS दोनों ही यूजर्स के लिए रोलआउट किए गए हैं। कंपनी ने डेस्कटॉप पर भी कॉलिंग को बेहद आसान बना दिया है। अब यूजर्स वॉट्सऐप वीडियो कॉल के दौरान स्नैपचैट की तरह अलग-अलग इफेक्ट्स इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे पहले वीडियो कॉल में बैकग्राउंड बदलने की सुविधा दी थी।

वॉट्सऐप ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, अगर यूजर्स ग्रुप कॉल में ग्रुप के सभी मेंबर्स को कॉल नहीं लगाना चाहते तो कुछ मेंबर्स को सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा। जिन्हें वह ग्रुप कॉल करना चाहते हैं। इससे ग्रुप के दूसरे मेंबर को बिना परेशान किए कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा, अब यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान आसानी से अलग-अलग इफेक्ट्स भी लगा सकते हैं। यह फीचर स्नैपचैट की तरह काम करता है।

वॉट्सऐप ने डेस्कटॉप पर भी कॉल को आसान बना दिया है। डेस्कटॉप पर वॉट्सऐप को लॉगिन कॉल टैब का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर क्लिक करके कॉल शुरू की जा सकती है। साथ टैब पर क्लिक करके कॉल लिंक बनाने या फिर नंबर डॉल करने का भी ऑप्शन मिलेगा।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...