1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मध्य प्रदेश सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हारे, तो EVM पर फोड़ा ठीकरा, रिकाउंटिंग की मांग

मध्य प्रदेश सरकार में वन मंत्री रामनिवास रावत चुनाव हारे, तो EVM पर फोड़ा ठीकरा, रिकाउंटिंग की मांग

मध्य प्रदेश में विजयपुर सीट हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा (Congress Candidate Mukesh Malhotra) ने 7228 वोटों से वन मंत्री रामनिवास रावत (Forest Minister Ram Niwas Rawat) को हरा दिया है। इस हार के बाद रावत ने ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रिकाउंटिंग कराने की मांग की है। इसके लिए आवदेन देने जा रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

भोपाल। मध्य प्रदेश में विजयपुर सीट हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा (Congress Candidate Mukesh Malhotra) ने 7228 वोटों से वन मंत्री रामनिवास रावत (Forest Minister Ram Niwas Rawat) को हरा दिया है। इस हार के बाद रावत ने ईवीएम (EVM) पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रिकाउंटिंग कराने की मांग की है। इसके लिए आवदेन देने जा रहे हैं।

पढ़ें :- Petrol-Diesel: सरकार ने पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदी हटाई, एक जुलाई से लागू होगा नियम

विजयपुर सीट पर 13 नवंबर को मतदान हुआ था। विधानसभा चुनव में रामनिवास रावत (Ram Niwas Rawat) कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, इसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए थे और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उपचुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

6 बार विधायक रहे हैं रामनिवास रावत

रामनिवास रावत (Ram Niwas Rawat) की गिनती मध्य प्रदेश के बड़े नेताओं में होती है। वो 6 बार विधानसभा के सदस्य रहे हैं। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस से उनकी नाराजगी सामने आई थी। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट (Morena-Sheopur Lok Sabha seat) से सत्यपाल सिंह सिकरवार को मिलने की वजह से वो नाराज थे। रामनिवास 8 बार विधानसभा और 2 बार लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।

पढ़ें :- 2017 से पहले प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति थी खराब, व्यापारी खुद को नहीं महसूस करते थे सुरक्षित: सीएम योगी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...