1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब आप दीपावली की खरीदारी के लिए निकलें, तो स्वदेशी का संकल्प गांठ बांधकर निकलें: सीएम योगी

जब आप दीपावली की खरीदारी के लिए निकलें, तो स्वदेशी का संकल्प गांठ बांधकर निकलें: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने की अपील की है। उनहोंने कहा कि, आपकी ये छोटी सी पहल लाखों देसी कारीगरों, शिल्पकारों, कुम्हारों एवं स्थानीय दुकानदारों के जीवन में उल्लास ले आएगी। आप उनकी दीपावली को अधिक प्रकाशमान और स्मरणीय बनाने में सहायता कर सकते हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों से स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करने की अपील की है। उनहोंने कहा कि, आपकी ये छोटी सी पहल लाखों देसी कारीगरों, शिल्पकारों, कुम्हारों एवं स्थानीय दुकानदारों के जीवन में उल्लास ले आएगी। आप उनकी दीपावली को अधिक प्रकाशमान और स्मरणीय बनाने में सहायता कर सकते हैं।

पढ़ें :- लखनऊ मेट्रो के सेकेंड फेज को अब मिलेगी रफ्तार, इन क्षेत्रों में विस्तार के लिए मिलेंगे 1450 करोड़ रुपये

प्रदेशवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, दीपावली का पावन पर्व निकट है। आप सभी पूर्ण उत्साह के साथ उत्सव की तैयारियों में जुटे होंगे। इस व्यस्तता के बीच क्षण भर रुककर एक आवश्यक संकल्प लें, स्वदेशी का संकल्प।

जब आप दीपावली की खरीदारी के लिए निकलें, तो स्वदेशी का संकल्प गांठ बांधकर निकलें। देश में ही निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता दें। फिर चाहे वे दीये हों, मोमबत्तियां हों, झालर हों या अन्य कोई वस्तु। आपकी ये छोटी सी पहल लाखों देसी कारीगरों, शिल्पकारों, कुम्हारों एवं स्थानीय दुकानदारों के जीवन में उल्लास ले आएगी। आप उनकी दीपावली को अधिक प्रकाशमान और स्मरणीय बनाने में सहायता कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा, उपहारों के लिए भी स्वदेशी चुनें। ओडीओपी के उत्कृष्ट उत्पाद अच्छा विकल्प सिद्ध हो सकते हैं। ये आपके उपहार को सबसे विशिष्ट तो बनाएंगे ही, साथ ही ये हमारे प्रतिभाशाली कारीगरों के परिश्रम का उचित सम्मान भी होगा। स्मरण रहे- ये दीवाली, स्वदेशी वाली। समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

पढ़ें :- Budget 2026 : सीएम योगी बोले- हर वर्ग के लोगों का रखा गया ध्यान , बजट में नए व विकसित भारत की साफ दिखती है संकल्पना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...