HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से नौतनवा नगर में बदले जा रहे विद्युत के जर्ज़र तार,हर्ष

विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से नौतनवा नगर में बदले जा रहे विद्युत के जर्ज़र तार,हर्ष

विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से नौतनवा नगर में बदले जा रहे विद्युत के जर्ज़र तार,हर्ष

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज जिले के सबसे बड़े व्यावसायिक कस्बे, नौतनवा नगर पालिका क्षेत्र, में लंबे समय से जर्जर विद्युत तारों के मकड़जाल के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। सरकार के 22 घंटे विद्युत आपूर्ति के वादे के बावजूद नगरवासियों को लगातार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा था, खासकर गर्मी के दिनों में, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा था। इस समस्या से नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी काफी चिंतित थे और उन्होंने विधायक ऋषि त्रिपाठी से इस समस्या के समाधान के लिए लगातार अनुरोध किया। विधायक के प्रयासों से अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने ऊर्जा मंत्री श्री ए०के० शर्मा से मिलकर इस मुद्दे को उनके संज्ञान में लाया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जर्जर तारों को बदलने की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिससे नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नौतनवा नगर पालिका के वार्ड नं. 7 घनश्याम नगर में तार बदलने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, और अब वार्ड नं. 21 राजेन्द्र नगर में कार्य प्रगति पर है। जल्द ही नगर के सभी वार्डों में यह कार्य संपन्न कर दिया जाएगा। पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ऊर्जा मंत्री ए०के० शर्मा और विधायक ऋषि त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम नगर की सुरक्षा और विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और इससे बिजली आपूर्ति की समस्या का समाधान होगा। वही सोनौली नगर के भाजपा नेता रवि वर्मा ने कहा की भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर का प्रथम कस्बा सोनौली के न.प अध्यक्ष को भी यहां के बिजली आपूर्ति संबंध में कार्य कर बिजली आपूर्ति संबंधित समस्याओं को दूर करना चाहिए।

पढ़ें :- नौतनवा:विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से बनेगा खनुआ के डंडा नाले पर बड़ी पुल,ग्रामीणों में ख़ुशी

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...