1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. X Down : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ठप, यूजर्स नहीं देख पा रहे हैं अपनी ही प्रोफाइल

X Down : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ठप, यूजर्स नहीं देख पा रहे हैं अपनी ही प्रोफाइल

X Down: भारत में मंगलवार शाम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स की सर्विस ठप (X Down) हो गई। सैकड़ों यूजर्स को अपनी ही फीड देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Website Downdetector) ने भी एक्स के डाउन होने की पुष्टि की है।

By santosh singh 
Updated Date

X Down: भारत में मंगलवार शाम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स की सर्विस ठप (X Down) हो गई। सैकड़ों यूजर्स को अपनी ही फीड देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Website Downdetector) ने भी एक्स के डाउन होने की पुष्टि की है। एक्स की वेबसाइट खोलने पर पेज रिफ्रेश नहीं हो रहा है और फिर से रिफ्रेश करने के लिए कहा जा रहा है।

पढ़ें :- UP Board Time Table 2027 : यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित, 5 से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा

वेबसाइट पर आई दिक्कत

आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Website Downdetector)  के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक्स डाउन की शिकायतें देखी गईं हैं। इस दौरान यूजर्स को फीड देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ा। डाउनडिटेक्टर ( Downdetector) पर शाम 5:06 बजे एक्स डाउन को लेकर 1200 से ज्यादा रिपोर्ट की गईं।

X Down

इसमें से 49 फीसदी फीड को लेकर, 29 फीसदी वेबसाइट और 22 फीसदी शिकायतें सर्वर कनेक्शन में दिक्कत को लेकर आई हैं। हमें भी वेबसाइट पर एक्स इस्तेमाल करने में दिक्कत देखने मिली, लेकिन इस दौरान मोबाइल एप पर सोशल मीडिया काम कर रहा था।

पढ़ें :- राष्ट्रपति ने तमिलनाडु से ओडिशा तक 6 राज्यों में बदले राज्यपाल, जानिए किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...