1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. आपके स्मार्टफोन को भी लग सकती है ठंड! खराब होने से बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

आपके स्मार्टफोन को भी लग सकती है ठंड! खराब होने से बचाने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Smartphone safety tips in Winter: मौसम का असर सिर्फ इंसानों और जानवरों तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि मशीनें खासकर इलेक्ट्रोनिक डिवाइस भी इससे प्रभावित हो सकते है। ऐसे में ठंड के मौसम में अगर आपने अपने स्मार्टफोन का ध्यान नहीं रखा तो वह खराब भी हो सकता है। दरअसल, ठंड के मौसम में स्मार्टफोन की बैटरी और परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ सकता है। इस बात को ध्यान में रखकर हम आपको कुछ जरूरी बातें बताने वाले हैं, जिससे आप अपने फोन को खराब होने से बचा सकते हैं। आइये जानते हैं, इन जरूरी बातों के बारे में-

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

ठंड से स्मार्टफोन पर पड़ता है ये बुरा प्रभाव

सर्दियों के मौसम में तापमान कम होने के कारण स्मार्टफोन के अंदर मौजूद लिथियम-आयन बैटरी के लिए बुरा असर पड़ सकता है। सामान्य तापमान की तुलना में कम तापमान पर बैटरी के अंदर के रासायनिक तत्व उतनी तेजी से रिएक्शन नहीं करते हैं। जिसकी वजह से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है। इसके अलावा, कम तापमान में स्मार्टफोन की टचस्क्रीन सेंसिटिविटी कम हो सकती है, जिससे टच कमांड ठीक से रजिस्टर नहीं हो पाते हैं। कभी-कभी तो बहुत अधिक ठंड के कारण स्क्रीन पूरी तरह से काम करना बंद कर देती है।

कैसे स्मार्टफोन को ठंड से होने वाले नुकसान से बचाएं

अपने स्मार्टफोन को ठंड से होने वाले बुरे प्रभावों से बचाने के लिए घर से बाहर निकलते समय इस बात का ध्यान रखें कि तापमान बहुत कम है तो फोन को अपनी जेब के अंदर या किसी गर्म जगह पर रखें। हालांकि, फोन को गर्म करने के लिए हीटर या आग के पास ना रखें। ये फोन के लिए हानिकारक होता है। ठंड में फोन की बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है। लंबे समय तक फोन डिस्चार्ज रहने से बैटरी की क्षमता पर असर पड़ सकता है, इसलिए पूरी तरह से डिस्चार्ज न होने दें। अगर लंबे समय के लिए बाहर जा रहे हैं तो फोन का चार्जर और पावर बैंक साथ रखें। साथ ही फोन को नमी और इसपर भाप जमा होने न दें। इस स्थिति में फोन को साफ कपड़े से पोछते रहने में समझदारी है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...