1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन आज: CM योगी बोले-यह उत्तर प्रदेश के विकास का ‘रनवे’

जेवर एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन आज: CM योगी बोले-यह उत्तर प्रदेश के विकास का ‘रनवे’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के प्रथम चरण के उद्घाटन को प्रदेश के लिए ‘युगांतरकारी’ क्षण बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके शुभारंभ से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा कीं...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के प्रथम चरण के उद्घाटन को प्रदेश के लिए ‘युगांतरकारी’ क्षण बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके शुभारंभ से पहले सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि यह एयरपोर्ट केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास का ‘रनवे’ है, जहां से युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी।

पढ़ें :- बंगाल चुनाव: राहुल गांधी बोलें- नरेंद्र मोदी देशभक्त नहीं, बल्कि देशद्रोही हैं, US ट्रेड डील में हिन्दुस्तान को बेचने का काम किया

विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, वैश्विक पहचान की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट की भव्य तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ‘नए भारत’ का ‘नया उत्तर प्रदेश’ विकास की एक और ऊंचाई छूने जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इसी नेतृत्व में यह विश्वस्तरीय परियोजना साकार हो पाई है। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह एयरपोर्ट न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक बनेगा और प्रदेश को वैश्विक कनेक्टिविटी के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

किसानों के सहयोग से साकार हुआ सपना

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के किसानों का विशेष आभार जताया। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्पण और सहयोग से ही यह परियोजना जमीन पर उतर सकी है। सीएम योगी ने किसानों को बधाई देते हुए कहा कि उनके योगदान से प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और यह परियोजना आने वाली पीढ़ियों के लिए अवसरों का द्वार खोलेगी।

पढ़ें :- गुजरात के सुरेंद्रनगर में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थयात्रियों को कुचला, 7 की मौत

युवाओं के लिए रोजगार और निवेश के नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश में रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा करेगा। यह परियोजना न केवल हवाई सेवाओं को बढ़ाएगी, बल्कि औद्योगिक विकास को भी गति देगी। उनके अनुसार, इससे युवाओं को स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

आईजीआई एयरपोर्ट का दबाव होगा कम, बदलेगा पश्चिमी यूपी का परिदृश्य

सीएम योगी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि यह एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर बढ़ते दबाव को कम करेगा। साथ ही, यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने की क्षमता रखता है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह एयरपोर्ट आने वाले समय में देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभरेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...