1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पति प्रतीक यादव के बर्थडे पर अपर्णा का छलका दर्द, लिखा-‘हमेशा जवान रहोगे…’, प्रथमा का वीडियो देख लोग हुए भावुक

पति प्रतीक यादव के बर्थडे पर अपर्णा का छलका दर्द, लिखा-‘हमेशा जवान रहोगे…’, प्रथमा का वीडियो देख लोग हुए भावुक

Prateek Yadav Birthday : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति स्वर्गीय प्रतीक यादव के जन्मदिन पर उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने एक भावुक पोस्ट साझा की है। अपर्णा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी, प्रतीक और उनकी छोटी बेटी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि जैसा कि तुमने कहा, तुम हमेशा जवान रहोगे।

By santosh singh 
Updated Date

Prateek Yadav Birthday : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति स्वर्गीय प्रतीक यादव के जन्मदिन पर उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने एक भावुक पोस्ट साझा की है। अपर्णा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी, प्रतीक और उनकी छोटी बेटी की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि जैसा कि तुमने कहा, तुम हमेशा जवान रहोगे। तस्वीर में पूरा परिवार मुस्कुराता हुआ नजर आ रहा है। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने भावुक प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई लोगों ने प्रतीक यादव को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

पढ़ें :- Video-प्रतीक यादव निधन के बाद भी बेटी पद्मजा के हाथों पर हो गए जिंदा, पिता की फोटो वाला बनवाया टैटू

13 मई को प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान रह गया था। 7 जून यानी आज प्रतीक यादव का जन्‍मदिन है। पत्‍नी अपर्णा ने इस मौके पर अपनी पुरानी तस्‍वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्रतीक को शुभकामनाएं दी हैं। अपर्णा ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें उनकी बड़ी बेटी प्रथमा पियानो बजाती हुई अपने पिता को हैपी बर्थडे विश करती नजर आई है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग भावुक हो गए हैं।

पढ़ें :- Video-बड़े पापा अखिलेश यादव का दुलार और नम आंखें..., श्मशान घाट पर छोटे भाई प्रतीक की बेटी को अपने हाथों से खिलाई चॉकलेट

6 जून की देर रात अपर्णा यादव ने अपने X हैंडल पर पहले प्रतीक यादव के साथ अपनी फोटो, फिर बेटी प्रथमा का वीडियो शेयर किया है। इसमें प्रथमा कुशल कलाकार की तरह पियानो पर हैपी बर्थडे का धुन निकालती दिख रही हैं। वीडियो में छोटी बिटिया भी नजर आई है। वीडियो बनाते हुए अपर्णा यादव कह रही हैं- ‘प्रथमा के प्‍यारे पिता ने उसको बड़ा सा पियानो दिया था। उसी पियानो के जरिये प्रथमा अपने पापा को जन्‍मदिन की शुभकामना दे रही है।’

प्रथमा का वीडियो देखकर लोग हुए भावुक

पढ़ें :- प्रतीक पंचतत्व में विलीन, चाचा शिवपाल ने दोनों बेटियों को संभाला, भावुक दिखे अखिलेश-धर्मेंद्र यादव

जैसे ही अपर्णा यादव ने प्रतीक यादव संग अपनी तस्‍वीर और बेटी प्रथमा का वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर लोग कमेंट कर बधाई दे रहे हैं। कई लोग इस मौके पर भावुक कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रतीक यादव अपनी दोनों बेटियों को बहुत प्‍यार किया करते थे। उनके निधन के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि प्रतीक ने अपनी सारी प्रॉपर्टी बेटियों के नाम कर रखी थी। यह भी लिखवाया था कि बेटियों के 27 साल होने से पहले इसे बेचा नहीं जा सकता।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...