1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती आज : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती आज : राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत तमाम लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti : स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 151वीं जयंती है। जिसको हर साल राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- आज दो नई उपलब्धियों का साक्षी बनेगा उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने दी जानकारी

नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और भाजपा सांसद बंसुरी स्वराज ने सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई।

गुजरात के एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, “अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...