1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2024 Kia Sonet :  2024 किआ सोनेट के 4 नए वेरिएंट लॉन्च, जानिए डिजाइन और  फीचर्स

2024 Kia Sonet :  2024 किआ सोनेट के 4 नए वेरिएंट लॉन्च, जानिए डिजाइन और  फीचर्स

दक्षिण कोरियाई कंपनी किआ मोटर्स ने भारतीय बाजार में दो नए वेरिएंट को लांच कर दिया है। किया कंपनी ने भारतीय बाजार में आज (3 अप्रैल) अपनी सोनेट के 4 नए एंट्री और मिड-लेवल वेरिएंट लॉन्च किए हैं।  

By अनूप कुमार 
Updated Date

2024 Kia Sonet : दक्षिण कोरियाई कंपनी किआ मोटर्स ने भारतीय बाजार में दो नए वेरिएंट को लांच कर दिया है। किया कंपनी ने भारतीय बाजार में आज (3 अप्रैल) अपनी सोनेट के 4 नए एंट्री और मिड-लेवल वेरिएंट लॉन्च किए हैं।  किआ ने सोनेट की कीमतों में भी 21,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। कीमत: 2024 किआ सोनेट की कीमत 7.99 लाख रुपये से 15.69 लाख रुपये (प्रारंभिक, एक्स-शोरूम पैन-इंडिया) है।

पढ़ें :- KTM 890 Adventure R Rally Limited Edition : केटीएम 890 एडवेंचर आर रैली लिमिटेड एडीशन से पर्दा उठा , जानें खासियत और इंजन

सनरूफ जैसी सुविधाएं
दक्षिण कोरियाई कंपनी किआ मोटर्स ने  इसके बाद गाड़ी के ट्रिम संख्या बढ़कर 23 हो गई है। साथ ही लाइनअप में सनरूफ जैसी सुविधाएं भी जोड़ दी गई हैं।

पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध
नए पेश किए गए HTE(O) और HTK(O) वेरिएंट अब 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ उपलब्ध होंगे। नए वेरिएंट्स का डिजाइन और अन्य फीचर्स मौजूदा मॉडल के समान है।

सेफ्टी फीचर पेश किया
किआ सोनेट के मौजूदा HTE वेरिएंट की तुलना में HTE(O) वेरिएंट में अब सनरूफ शामिल किया है।
दूसरी तरफ HTK(O) वेरिएंट में सनरूफ, कनेक्टेड LED टेल लैंप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर डिफॉगर के साथ मौजूदा HTK वेरिएंट में पेश की जाने वाली फीचर्स और तकनीकें शामिल हैं।
इसके अलावा, GTX+ और HTX+ वेरिएंट में ऑल-विंडोज अप/डाउन सेफ्टी फीचर पेश किया है।

पढ़ें :- Electric Two-Wheeler Market : EV टू-व्हीलर में TVS Motor रफ्तार बरकरार, मार्च में 38000 यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...