1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2026 Maruti Suzuki Baleno facelift : टेस्टिंग के दौरान नई Baleno की दिखी एक झलक ,  लॉन्च की तैयारी तेज

2026 Maruti Suzuki Baleno facelift : टेस्टिंग के दौरान नई Baleno की दिखी एक झलक ,  लॉन्च की तैयारी तेज

मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक - मारुति सुजुकी बलेनो का फेसलिफ़्टेड वर्शन भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

2026 Maruti Suzuki Baleno facelift : मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक – मारुति सुजुकी बलेनो का फेसलिफ़्टेड वर्शन भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। 2026 मारुति सुजुकी बलेनो के टेस्ट म्यूल को पहली बार भारत में टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। इसकी एक झलक मिली है। 2015 में देश में पहली बार लॉन्च हुई बलेनो, ब्रांड के पोर्टफोलियो में अब भी एक अहम जगह रखती है, और उम्मीद है कि इसका फेसलिफ़्टेड वर्शन 2026 के दूसरे छमाही में कभी आएगा।

पढ़ें :- TVS Ntorq 125 : टीवीएस ने लॉन्च किया एनटॉर्क 125', जानें इंजन और कीमत

2015 में लॉन्च होने के बाद से Baleno लगातार भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में इसका अपडेटेड मॉडल कंपनी के लिए बड़ा दांव साबित हो सकता है।

इंजन
इंजन के मामले में बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें वही 1.2 लीटर DualJet पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो करीब 88 hp की पावर देता है।

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें Maruti Fronx वाला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी जोड़ सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Baleno की परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा दमदार हो जाएगी।

मुकाबला
भारतीय बाजार में Baleno का मुकाबला सीधे Hyundai i20 से होता है। ऐसे में नए अपडेट्स के साथ कंपनी इस मुकाबले को और दिलचस्प बनाने की कोशिश करेगी।

पढ़ें :- Renault Kiger Evolution+ :  रेनॉल्ट काइगर का नय वेरिएंट Evolution+ भारत में लॉन्च , जानें इंजन और कीमत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...