एकादशी पर राधे-राधे सेवा समिति का सराहनीय प्रयास, डॉ. दिलीप यादव की अगुवाई में राहगीरों को पिलाया गया ठंडई शरबत
पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: आदर्श नगर पंचायत सोनौली में गुरुवार को एकादशी के पावन अवसर पर सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर राधे-राधे सेवा समिति द्वारा राहगीरों एवं यात्रियों के बीच शीतल ठंडई शरबत का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य ने लोगों को राहत पहुंचाने के साथ मानवता और परोपकार का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. दिलीप कुमार यादव की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से देखने को मिली। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित इस जनसेवा अभियान में बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों और नगरवासियों ने सहभागिता निभाई। डॉ. यादव ने स्वयं राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया।
इस अवसर पर डॉ. दिलीप कुमार यादव ने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना न केवल सेवा का कार्य है, बल्कि यह मानवता के प्रति हमारी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने राहगीरों को ठंडई शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहित एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ. अरविंद गुप्ता, डॉ. शेफाली गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, मीरा शर्मा, सोनू शर्मा, मुकेश गुप्ता, नीतीश श्रीवास्तव, सुशील सिंघल, सुदेश त्रिपाठी, अजय विश्वकर्मा, दिव्यांशु यादव, माधव शर्मा, रीना गुप्ता, बबीता यादव, अर्चना शर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, श्रेयश शर्मा, अनुराग कौशल, आंचल शर्मा, आशीष शर्मा, चित्रांश कुमार, निखिल गुप्ता, रोहित कुमार, प्रमोद विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, अमन पोद्दार, छोटू राजभर, विजय रौनियार, मोहित रौनक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट
