1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज बन रहा है आर्द्रा नक्षत्र और सोमवार का अद्भूत संयोग, भोले नाथ की खास कृपा पाने के लिए करें बस ये काम

आज बन रहा है आर्द्रा नक्षत्र और सोमवार का अद्भूत संयोग, भोले नाथ की खास कृपा पाने के लिए करें बस ये काम

आज सोमवार को आद्रा नक्षत्र और सोमवार का अद्भूत संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और कुछ उपाय करके उनकी खास कृपा पायी जा सकती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज सोमवार को आद्रा नक्षत्र और सोमवार का अद्भूत संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा और कुछ उपाय करके उनकी खास कृपा पायी जा सकती है।

पढ़ें :- Melody Chocolate : मेलोडी चॉकलेट बनाने वाली कंपनी का कौन है मालिक, जानें कितनी है नेटवर्थ?

ज्योतिषों के अनुसार आद्रा नक्षत्र और सौभाग्य योग के संयोग से भगवान भोलेनाथ के निमित्त उपाय करने से उनकी खास कृपा और शुभ फल मिलते हैं। जिन लोगो को पैसों से संबंधित दिक्कतें रहती हैं ऐसे लोग आज के दिन इन उपायों को करके सुख समृद्धि पा सकते है।

जिन लोगो को आज के दिन किसी आवश्यक काम के लिए यात्रा करनी है ऐसे लोग आद्रा नक्षत्र में माथे पर केसर का तिलक लगाएं। साथ ही राहु के मंत्र ऊँ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: का 21 बार जाम करें। काम में सफलता जरुर मिलेगी।

इसके अलावा ऐसे लोग जो किसी न किसी मानसिक उलझनों से गुजर रहे हैं वो आज के दिन जल में कुछ बूंदें मिला लें और शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही भगवान भोलेनाथ से अपनी समस्या के छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपकी समस्याओं और समस्त मानसिक उलझनों से छुटकारा मिलता है।

बिजनेस में तरक्की के लिए आज के दिन चांदी ठोस गोली लें और ऑफिस के कैश बॉक्स या जहां पैसे रखते है वहां रख दें। आप चाहे तो गोली को चांदी की चेन में या धागे में पिरोकर गले में पहन सकते हैं। आज के दिन इस उपाय को करने से बिजनेस में तरक्की होती है।

पढ़ें :- Indian Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में हुआ बेदम, शुरुआती कारोबार में 41 पैसे गिरकर 96.96 तक चला गया

अगर घर में लोगो से लड़ाई झगड़ा रहता है या आपस में नहीं बनती तो आज के दिन मंदिर में चावल का दान करें।
आज के दिन शीशम के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाने से घर में सुख समृद्धि आती है।।
इसके अलावा घर में धन वर्षा के लिए

एक कटोरी में थोड़ी सी हल्दी लें और उसे पानी से घोल लें।अब इस हल्दी से घर के बाहर मेन गेट के दोनों तरफ जमीन पर छोटे-छोटे पैर बना लें। फिर गेट के दोनों ओर दिवार पर एक-एक स्वास्तिक चिन्ह बनाएं और मां लक्ष्मी का ध्यान करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...