1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महाकुंभ में आस्था से अर्थव्यवस्था तक का अद्भुत संगम, कैट महासचिव, बोले- तीन लाख करोड़ रुपये अधिक का व्यापार उत्पन्न किया

महाकुंभ में आस्था से अर्थव्यवस्था तक का अद्भुत संगम, कैट महासचिव, बोले- तीन लाख करोड़ रुपये अधिक का व्यापार उत्पन्न किया

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT ) ने बताया कि इस बार के महाकुंभ (Maha Kumbh) ने तीन लाख करोड़ रुपये (360 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक का व्यापार उत्पन्न किया है, जिससे यह भारत के सबसे बड़े आर्थिक आयोजनों में से एक बन गया है। कैट महासचिव और सांसद प्रवीन खंडेलवाल (CAT General Secretary and MP Praveen Khandelwal) ने कहा कि यह आयोजन आस्था और अर्थव्यवस्था के गहरे संबंध को दर्शाता है।

By santosh singh 
Updated Date

प्रयागराज। विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजन महाकुंभ (Maha Kumbh) ने व्यापार और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT ) ने बताया कि इस बार के महाकुंभ (Maha Kumbh) ने तीन लाख करोड़ रुपये (360 बिलियन अमेरिकी डॉलर) से अधिक का व्यापार उत्पन्न किया है, जिससे यह भारत के सबसे बड़े आर्थिक आयोजनों में से एक बन गया है। कैट महासचिव और सांसद प्रवीन खंडेलवाल (CAT General Secretary and MP Praveen Khandelwal) ने कहा कि यह आयोजन आस्था और अर्थव्यवस्था के गहरे संबंध को दर्शाता है।

पढ़ें :- मुरादाबाद के दिग्गज नेता राजीव चन्ना समाजवादी पार्टी में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

60 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन से बढ़ा कारोबार

13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) का आयोजन किया जा रहा है। खंडेलवाल ने बताया कि शुरुआती अनुमान के अनुसार 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने और दो लाख करोड़ रुपये के व्यापार की संभावना थी, लेकिन देशभर में इस आयोजन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह के कारण अब 60 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिससे कुल व्यापार 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है।

व्यापार के प्रमुख क्षेत्र जो हुए प्रभावित

पर्यटन, होटल और आवास सेवाएं

पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए

खाद्य और पेय पदार्थ उद्योग

परिवहन और लॉजिस्टिक्स

पूजा सामग्री, धार्मिक वस्त्र और हस्तशिल्प

हेल्थकेयर और वेलनेस सेवाएं

मीडिया, विज्ञापन और मनोरंजन उद्योग

पढ़ें :- राज्यपाल का पदभार संभलाते ही ब्रज मोहन बोले- भाजपा संगठन को ओडिशा में मजबूत करेंगे, BJD ने उठाए सवाल

स्मार्ट टेक्नोलॉजी, सीसीटीवी, टेलीकॉम और AI आधारित सेवाएं

150 किमी तक हुआ महाकुंभ का प्रभाव

महाकुंभ (Maha Kumbh) के कारण केवल प्रयागराज ही नहीं, बल्कि 150 किमी के दायरे में स्थित शहरों और कस्बों में भी व्यापार में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा, अयोध्या, वाराणसी और अन्य धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे वहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

बुनियादी ढांचे पर 7500 करोड़ का निवेश

महाकुम्भ (Maha Kumbh) को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज के सड़क, फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण एवं सुधार पर 7500 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस राशि में से 1500 करोड़ रुपये विशेष रूप से महाकुम्भ (Maha Kumbh) की व्यवस्थाओं के लिए आवंटित किए गए थे। इससे न केवल प्रयागराज में, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी यातायात और नागरिक सुविधाओं में सुधार हुआ है।

पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...