1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. Gold price today 30 December 2025: बड़ी गिरावट के बाद फिर टूटे खरीदार! सिल्वर की बढ़ी चमक; गोल्ड में जोरदार तेजी

Gold price today 30 December 2025: बड़ी गिरावट के बाद फिर टूटे खरीदार! सिल्वर की बढ़ी चमक; गोल्ड में जोरदार तेजी

सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में भारी उछाल आई है। इसका कारण मजबूत मांग बताई जा रही है। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी का सोने का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.54% बढ़कर ₹1,35,668 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, मार्च का चांदी का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 3.81% उछलकर ₹2,32,970 प्रति किलो के स्तर पर था। आईये जानते हैं की आपके शहर में इसकी कीमत कितनी होगी.

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

सराफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में भारी उछाल आई है। इसका कारण मजबूत मांग बताई जा रही है। आज सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फरवरी का सोने का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 0.54% बढ़कर ₹1,35,668 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, मार्च का चांदी का फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 3.81% उछलकर ₹2,32,970 प्रति किलो के स्तर पर था। आईये जानते हैं की आपके शहर में इसकी कीमत कितनी होगी.

पढ़ें :- Gold Price Today : सोना लुढ़का, चांदी भी फिसली ; जानें कीमत

चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी (Silver Rate Today)

देश के वायदा बाजार में चांदी के दाम सोमवार को बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को बढ़ते हुए देखे गए। कारोबारी सत्र में चांदी 12,478 रुपए की तेजी के साथ 2,36,907 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। सुबह 9:45 बजे चांदी 9,053 रुपए की बढ़त के साथ 2,33,482 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। सोमवार को चांदी की कीमतें 2,24,429 रुपए पर बंद हुई थीं। हालांकि कुछ लोगों को उम्मीद थी कि मंगलवार को गिरावट हो सकती है, लेकिन चांदी 2,31,100 रुपए के स्तर पर खुली और बढ़त बनी रही।

रिकॉर्ड स्तर से 30 हजार रुपए की गिरावट

सोमवार को चांदी पहली बार 2.50 लाख रुपए के पार जाकर 2,54,174 रुपए के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची। इसके बाद निवेशकों ने मुनाफा बेचने शुरू किया और बाजार बंद होने तक कीमतें 2,25,000 रुपए से नीचे आ गईं। इसका मतलब है कि चांदी रिकॉर्ड स्तर से लगभग 29,745 रुपए कम होकर बंद हुई। विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट के पीछे ट्रंप और जेलेंस्की के बीच शांति वार्ता का असर था। आने वाले दिनों में चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

सोने की कीमत में भी उछाल

पढ़ें :- Silver Rate Today: चांदी में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी, ऑलटाइम हाई रेट पर पहुंची सफेद धातु की कीमत

वहीं मंगलवार को सोने की कीमत में भी तेजी देखी गई। सुबह 9:50 बजे सोना 733 रुपए की बढ़त के साथ 1,35,675 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहा था। कारोबारी सत्र के दौरान सोना 1,36,044 रुपए प्रति दस ग्राम तक भी पहुंच गया। एक दिन पहले सोने के दाम 1,34,942 रुपए पर बंद हुए थे। सोमवार को सोने की कीमत में 4,931 रुपए की गिरावट हुई थी। वहीँ विशेषज्ञ का मानना  है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी जारी रह सकती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें (30 दिसंबर)

आज चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,37,460 और 22 कैरेट सोना ₹1,26,000 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹1,36,200 और 22 कैरेट सोना ₹1,24,850 प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है। दिल्ली में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना ₹1,36,350 और 22 कैरेट सोना ₹1,25,000 पर बिक रहा है। वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,36,250 और 22 कैरेट सोना ₹1,24,900 प्रति 10 ग्राम है।

 

पढ़ें :- Gold Price Today : सप्ताह के पहले दिन सोना में गिरावट, चांदी भी लुढ़की
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...